3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर
video :  उदयपुर में कांग्रेस प्रत्‍याशी का नामांकन खारिज होने के गुस्से में कांग्रेस‍ियों की पुलिस से हुई तनातनी
Play video

video :  उदयपुर में कांग्रेस प्रत्‍याशी का नामांकन खारिज होने के गुस्से में कांग्रेस‍ियों की पुलिस से हुई तनातनी

कांग्रेस प्रत्याशी रेहाना बानो का शुक्रवार को नामांकन खारिज करने के मामले में कांग्रेस ने तेज अंदाज में प्रदर्शन किया
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 1 Jun 2018, 7:24 PM IST

मुकेश ह‍िंंगड़/उदयपुर. नगर निगम के वार्ड 46 के उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रेहाना बानो का शुक्रवार को नामांकन खारिज करने के मामले में कांग्रेस ने तेज अंदाज में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने कलक्टरी में रिटर्न‍िंंंग अधिकारी पर सरकार के दबाव में नामांकन वापस लेने का आरोप लगाया और प्रदर्शन किया। इस बीच कलक्टरी में गुस्से कांग्रेसजनों को पुलिस ने रोका, भूपालपुरा सीआई हरेन्द्र सिंह सौदा ने कांग्रेसजनों ने से कहा कि कुछ प्रतिनिधि अपनी बात अफसर के समक्ष रख दे लेकिन सब एक साथ नहीं जाए। इसी दौरान कांग्रेस और पुलिस के बीच तनातनी हो गई, कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भी विरोध जताया। शाम को प्रशासन ने नामांकन खारिज होने के कारण पर नामांकन पत्र के परीक्षण की प्रतिलिपि कांग्रेसजनों को दी। उप चुनाव में पार्षद पद के लिए कांग्रेस के लिए अच्छी बात थी कि उन्होंने डमी प्रत्याशी के रूप में पार्टी की ओर से शाइना को नामांकन कराया। मूल प्रत्याशी रेहाना बानो के नामांकन खारिज होने के बाद अब मैदान में भाजपा की हसीना बानो और कांग्रेस की शाइन निशा के बीच मुकाबला होगा।