
उदयपुर , शहर में सीवरेज का जाल सालों बाद पहली बार बिछाया जा रहा है और सीवरेज लाइन डालने का काम होते ही सडक़ों को ठीक करने का वादा करने वाली नगर निगम ने ऐसा धोखा दिया कि पॉश कॉलोनियों में लोगों का जीना मुश्िकल हो गया है। यह पीड़ा सीवरेज की लाइन डालने का काम पूरा होने के बाद भी सडक़ों पर जमा मिट्टी के बीच जीवन जी रहे है लोगों ने बताई। शहर की आवासीय कॉलोनियों में टूटी सडक़ों पर उड़ती धूल के बीच लोग नाक पर रूमाल लगाकर निकल रहे हैं, उड़ती मिट्टी घरों के अंदर जम रही है और सुबह और शाम को साफ-सफाई के अलावा कुछ काम नहीं रहा है। सडक़ों पर डामर नहीं करने से कॉलोनियों में उडऩे वाली मिट्टी से कई बीमारियां शुरू हो गई है, नाक पर बिना रूमाल रखे न तो घर के आंगन में आ सकते न घर के बाहर। भूपालपुरा क्षेत्र, श्रम न्यायालय के बाहर, दुर्गानर्सरी रोड शिव पार्क, महापौर चन्द्रसिंह कोठारी के वार्ड चार में स्थित पंचवटी की गलियों सहित अन्य कॉलोनी के उन इलाकों के लोग परेशान है जिन्होंने इस काम का विरोध किया लेकिन ठेकेदार और निगम के इंजीनियरों ने सीवरेज के बड़े काम के जल्द होने के साथ ही सडक़ पहले से भी चकाचक करने की बात तो कर दी लेकिन उसके बाद खुदी सडक़ों को मिट्टी से भर दिया लेकिन डामर नहीं चढ़ाया जिसका खमियाजा लोग अभी भी भुगत रहे हैं।