
उदयपुर . आदिवासी क्षेत्र में अवैध देसी महुए की शराब परिवहन के मामले में इंस्पेक्टर व जवान का एक आदिवाासी से मासिक बंधी और रिश्वत की बातचीत का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने से विभाग में हडक़ंप मच गया। अधिकारिक रूप से विभागीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। लेकिन ये आबकारी विभाग का ही एक इंस्पेक्टर और कांस्टेबल बताया जा रहा है।