11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर
video : छोगाला छैल के जयकारों से गूंजा मेवाड़ , मावली के पलाना खुर्द में शुरू हुई राम रेवाड़ी
Play video

video : छोगाला छैल के जयकारों से गूंजा मेवाड़ , मावली के पलाना खुर्द में शुरू हुई राम रेवाड़ी

www.patrika.com/rajasthan-news
Google source verification

प्रमोद सोनी/ उदयपुर. जल झूलनी एकादशी पर आज समूचा मेवाड़ अंचल छोगाला छैल के जयकारों से गूंज रहा है। भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप लड्डूगोपाल जिन्हें ठाकुरजी भी कहते हैं, को गाजे-बाजों के साथ जलाशयों पर ले जाया जा रहा है। भगवान लड्डूगोपाल को चांदी की पालकी जिसे रामरेवाड़ी कहा जाता है, में बिराजमान कराया गया है। मंदिरों से जलाशयों पर पहुंचने के लिए राम रेवाडियां शुरू हो चुकी हैं। गांव गांव में लालन की लाड़ लड़ाया जा रहा है।
उदयपुर की मावली तहसील के पलाना खुर्द गांव में भी थाली मांदल गूंज रहे हैं। अखाड़ा प्रदर्शन हो रहे हैं, भक्त नाचते गाते चल रहे हैं। गांव के माहेश्वरी समाज सहित पंच सरपंच भी शामिल हैं। मार्ग में पुष्प बरस रहे हैं, खूब अबीर गुलाल उड़ रही है। जलाशयों पर पहुंच कर ठाकुर जी का जलवा पूजन होगा षोडशोपचार, अभिषेक के साथ स्नान चौमासे में आये नए जल से स्नान कराया जाएगा।

chogala chail, mavli