3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर
PATRIKA EXCLUSIVE: उदयपुर में मन्नत की परसादी के दौरान हो गई लाठी-भाटा जंग, आधा दर्जन लोगों को आई चोटें, इस वजह से हुआ झगड़ा, VIDEO
Play video

PATRIKA EXCLUSIVE: उदयपुर में मन्नत की परसादी के दौरान हो गई लाठी-भाटा जंग, आधा दर्जन लोगों को आई चोटें, इस वजह से हुआ झगड़ा, VIDEO

उदयपुर के देबारी स्थित घाटावाला माताजी मंदिर परिसर में परसादी के दौरान आदिवासी समुदाय के लोग और कालबेलिया जाति के लोगो मे लाठी भाटा जंग हो गया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Jyoti Jain

•

Updated: 22 May 2018, 5:10 PM IST

 

चंदनसिंह देवड़ा / उदयपुर के देबारी स्थित घाटावाला माताजी मंदिर परिसर में परसादी के दौरान आदिवासी समुदाय के लोग और कालबेलिया जाति के लोगो मे लाठी भाटा जंग हो गया। मामला परसादी के दौरान खाना मांगने गए लोगों से आयोजको की बोलचाल हो जाने पर बढ़ गया। इस विवाद में दोनेां ओर से पत्थर चलने शुरू हो गए। लोग भागते हुए बचने के लिए पहाड़ी चढ गए। कुछ लोग हाथ मे लट्ठ लेकर एक दूसरे पर पील पड़े। लाठी भाटा जंग मे महिलाएं, बच्चों और बड़ों को चोटें आई हैं। विवाद की सूचना पर देबारी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची है।

बताया गया कि किसी आदिवासी परिवार की मन्नत की परसादी थी, वहां पर बिन बुलाए जाति विशेष के लोग खाना मांगने पहुंचे। आयोजको ने कुछ देर बाद भोजन देने की बात कही लेकिन बोलचाल हो गई जिस पर गाली गलौच के साथ पत्थर चल गए। पुलिस मौके पर पहुंची है। इस विवाद मे आधा दर्जन लोगों को चोटें आई हैं।