
मुकेश हिंगड़/शुभम कडेला .मावली (उदयपुर). विधानसभा चुनाव 2018 को लेकर पत्रिका ने उदयपुर की मावली विधानसभा में जनता से उनके मुद्दे जाने। उदयपुर से 40 किलोमीटर दूर मावली में लोगों ने सीधे तौर पर कहा कि मावली विधानसभा मुख्यालय पर एक बस स्टैंड तक नहीं बना सके तो अंदाजा लगा सकते हैंं। लोगों ने कहा कि बागोलिया बांध से पानी लाने का प्रोजेक्ट कागजों से बाहर नहीं निकला तो रोजगार को लेकर कोई बड़ा काम नहीं हुआ है। सीधे लोगों से उनकी जुबानी ही मुद्दे जानते हैंं।