25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उदयपुर

video : मलमास निकलते ही उदयपुर आएगी स्वच्छता सर्वेक्षण टीम, सिटीजंस के फीडबैक भी लेगी

18-19 को दस्तावेज देखेंगे और 20 को जनता के बीच, आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय ने जारी किया कार्यक्रम

Google source verification

उदयपुर . मलमास समाप्त होने के साथ ही लेकसिटी में स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के लिए भारत सरकार से टीम तीन दिन के लिए उदयपुर आएगी। भारत सरकार के आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय ने स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए नगरीय निकायों के लिए शुक्रवार को जारी किए कार्यक्रम में उदयपुर में टीम 18 से 19 जनवरी तक रहेगी।

इधर, नगर निगम ने टीम के आने के कार्यक्रम जारी होने के साथ ही अपनी तैयारियां तेज कर दी है। मंत्रालय की ओर से जारी कार्यक्रम के तहत उदयपुर नगर निगम क्षेत्र का जायजा लेने टीम 18 जनवरी से प्रक्रिया शुरू कर देगी, इसके तहत 18-19 जनवरी को टीम नगर निगम के दस्तावेजों को देखेगी और जानकारी लेगी। अगले दिन 20 जनवरी को टीम फील्ड में निकलेगी, इसके तहत टीम प्रमुख स्थानों पर साफ-सफाई, पब्लिक टॉयलेट और ओडीएफ साइट का विजिट करेगी। उसी दिन टीम शहरी सिटीजन से फीडबैक भी लेगी। टीम के जारी कार्यकम में उदयपुर के सिटी प्रोफाइल को बंद करने के लिए अंतिम तारीख 15 जनवरी तय की है, इसके तहत इस तिथि तक उदयपुर नगर निगम की ओर से अपनी ओर से सर्वेक्षण में जो स्वं आकलन किया है उसको अपडेट कर सकेगी।