4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर
video : उदयपुर की दो बेटियों ने पटाखा फिल्म में मचाई धूम, अपनी एक्टिंग से जीता सबका दिल
Play video

video : उदयपुर की दो बेटियों ने पटाखा फिल्म में मचाई धूम, अपनी एक्टिंग से जीता सबका दिल

www.patrika.com/rajasthan-news
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 29 Sep 2018, 3:35 PM IST

मुकेश हिंगड़ /उदयपुर. विशाल भारद्वाज की फिल्म पटाखा शुक्रवार को रिलीज हो गई। इसमें लेकसिटी उदयपुर की दो बेटियों ने धूम मचाई है। दोनों बेटियों को फिल्म में बचपन का रोल दिया गया। उदयपुर शहर के देवाली-नीमजमाता स्कीम में रहने वाली छात्रा अद्धिता टांंक का फिल्म में चंपा उर्फ बडक़ी (राधिका मदान) तथा लकड़वास गांव में रहने वाली प्रियांशी ने गेंदा ऊर्फ छुटकी (सान्या मल्होत्रा) का रोल निभाया। इस फिल्म की शूूटिंग उदयपुर में भी हुई तथा ज्यादातर अंश माउंट आबू में दर्शाए गए। अद्धिता उदयपुर के सेंट मेरिज स्कूल में दूसरी कक्षा की छात्रा है जिसने फिल्म में राधिका मदान के बचपन का रोल निभाया है। अद्धिता टांंक कहती है कि उनको रोल करने के लिए कोई तैयारी करने की जरूरत नहीं पड़ी, एक बार उसे रोल बताया गया और उसने अच्छे से रोल किया। अद्धिता व प्रियांशी का चयन ऑडिशन के जरिए हुआ। अद्धिता बताती हैंं कि इससे पूर्व उसने कुछ एड भी शूट कराए। अद्विता की मां बिन्दिया कहती है कि उसे दक्षिण की फिल्म के लिए भी मौका मिल रहा है लेकिन पढ़ाई की वजह से अभी कोई निर्णय किया है, अद्धिता के पिता अरुण कहते हैंं कि बेटी ने जो रोल फिल्म में निभाया उसे देखकर हमेंं बड़ी खुशी हुई। फिल्म में उदयपुर की इन दोनों बेटियाेें ने बचपन का क‍ि‍रदार न‍िभाया है , दोनों का नाम फूलों पर रखा गया, दोनों एक-दूसरे पर कैंची की तरह जबान और जहर से भरे हुए शब्द का इस्तेमाल करते नहीं थकती हैंं।

advita
priyanshi