4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर
VIDEO: पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया के ज्येष्ठ पुत्र दिलीप सुखाड़िया की अंतिम यात्रा में शामिल हुए ये दिग्गज नेता, जताया दु:ख, देखें वीडियो
Play video

VIDEO: पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया के ज्येष्ठ पुत्र दिलीप सुखाड़िया की अंतिम यात्रा में शामिल हुए ये दिग्गज नेता, जताया दु:ख, देखें वीडियो

उदयपुर. इस मौके पर नेताओ ने दिलीप सुखाड़िया को एक मिलनसार व्यक्ति बताते हुए उनके निधन पर दु:ख व्यक्त किया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 6 May 2018, 2:43 PM IST

प्रमोद सोनी / उदयपुर- प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया के ज्येष्ठ पुत्र दिलीप सुखाड़िया के निधन पर पर आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और AICC के महासचिव अशोक गहलोत उदयपुर पहुंचे । इस दौरान गहलोत ने सुखाड़िया के निवास पर पहुंचकर उनकी पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की । इस मौके पर गहलोत ने शोक संतप्त परिवार को भी दु:ख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया।

 

इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास समेत कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे । पुष्पांजलि के बाद अशोक गहलोत ने सुखाडिया की अंतिम यात्रा में भी भाग लिया । वही सुखाड़िया के निधन पर प्रदेश के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया भी उनके निवास पर पहुंचे और सुखाड़िया की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित कर परिवार को संवेदनाएं व्यक्त की। इस मौके पर दोनों ही नेताओ ने दिलीप सुखाड़िया को एक मिलनसार व्यक्ति बताते हुए उनके निधन पर दु:ख व्यक्त किया।