
प्रमोद सोनी / उदयपुर- बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के चयन पर पर कांग्रेस के लगातार बढ़ रहे हमले को लेकर आज गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होने कहा कि उनको अपनी चिंता करनी चाहिए, दुसरों की चिंता से वो क्यों दुबले हो रहे हैं।उनको तो खुशी होनी चाहिए की हमारी कुछ कमजोरी है तो आगे बढऩे के लिए प्रयास करो। कटारिया ने कहा कि मैं सोचता हूं कि उनके सारे मंसुबों पर देश का प्रधानमंत्री इतना मजबूत है कि वह अच्छे-अच्छे को अकेले ही किनारे कर देगा। कटारिया ने साफ किया कि कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकना चाहिये ना कि दुसरों की चिंता करनी चाहिए। कटारिया ने कहा कि देश का प्रधानमंत्री चुनावों ने पूरी कांग्रेस को धराशाई करने की क्षमता अभी भी रखता हैं।