16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर
video: बर्ड विलेज मेनार के बाद अब आसपास के इलाके के तालाब को भी संरक्षित करने आगे आ रहे ग्रामीण, उनकी पहल है सराहनीय
Play video

video: बर्ड विलेज मेनार के बाद अब आसपास के इलाके के तालाब को भी संरक्षित करने आगे आ रहे ग्रामीण, उनकी पहल है सराहनीय

बर्ड विलेज के नाम से मशहूर हुए मेनार के बाद अब आसपास के इलाके के तालाब को भी संरक्षित करने की दिशा में ग्रामीण आगे आ रहे हैं।
Google source verification

चंदनसिंह देवड़ा /उदयपुर. बर्ड विलेज के नाम से मशहूर हुए मेनार के बाद अब आसपास के इलाके के तालाब को भी संरक्षित करने की दिशा में ग्रामीण आगे आ रहे हैं। मेनार और उसके पास के धण्ड तालाब पर परिंदो को निहारने के लिए कई लोग पहुंच रहे है। इस तालाब पर वल्लभनगर विधायक रणधीर सिंह भींडर भी पहुँचे और पक्षी दर्शन के दौरान स्थानीय पक्षी मित्रों ने पक्ष‍ियों के बारे में रोचक जानकारियां ली। इसके साथ ही अब इस इसी विधानसभा क्षेत्र के वल्लभनगर में बेड़च नदी पर बने एनीकट व आबादी क्षेत्र में स्थित तालाब के विकास व संरक्षण के लिए ग्रामीणों ने वल्लभनगर तहसीलदार सवाई लाल रेगर को ज्ञापन दिया है।

ज्ञापन में बताया कि एनीकट के पास कुछ प्रभावशाली लोगों ने अतिक्रमण भी कर रखा है। जिसे हटाकर इनका संर क्षण और विकास किया जाए। लोगाेें का कहना है कि इस तालाब पर जाने का रास्ता संकरा हो गया है और इस पर कंटीली झाड़ियां पनप गई है इससे एनीकट पर जाने वाले लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है। सुविधाएं बढाने के साथ एनीकट की पाल में छेद को बंद किया जाए। जिससे पानी के व्यर्थ होनेस बचाया जा सके। ग्रामीणों ने बताया कि आबादी क्षेत्र में स्थित तालाब मे कई पक्षी आते है ऐसे मे इसके पाल क्षेत्र का सौंदर्यीकरण होना चाहिए। इसके संरक्षण की जरुरत है ताकि यहां पर भी पक्षी प्रवास को आ सके।

ये भी पढ़ें

image