4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर
video : उदयपुर नगरनिगम उपचुनाव के लिए हो रहा मतदान , केंद्र के पास पार्टी सदस्‍यों को हटाने पर पुल‍िस से हुई बहसबाजी
Play video

video : उदयपुर नगरनिगम उपचुनाव के लिए हो रहा मतदान , केंद्र के पास पार्टी सदस्‍यों को हटाने पर पुल‍िस से हुई बहसबाजी

दोनों ही पार्टी के प्रत्याशी की ओर से भी लगातार मतदान केंद्र के बाहर लोगों से अपने पक्ष में वोट डालने की अपील की जा रही है
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 12 Jun 2018, 12:47 PM IST

उदयपुर. नगर निगम के वार्ड 46 में खाली हुई सीट पर मंगलवार को उपचुनाव हो रहे हैं। इसके तहत आज सुबह 8 बजे से ही मतदान की प्रक्रिया जारी है । हालांकि सुबह-सुबह का वक्त व रमजान होने से लोग जरूर बूथ पर कम पहुंच रहे हैं । वही दोनों ही पार्टी के प्रत्याशी की ओर से भी लगातार मतदान केंद्र के बाहर लोगों से अपने पक्ष में वोट डालने की अपील की जा रही है । साथ ही अपने द्वारा आने वाले समय में कराए जाने वाले विकास कार्यों को लेकर भी जनता को रिझाने का प्रयास किया जा रहा है । वोटिंग को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से भी पुख्ता बंदोबस्त पुलिस प्रशासन की ओर से किए गए हैं । हर मतदान केंद्र के बाहर महिला और पुरुष पुलिस जवानों की तैनाती की गई है । इसके अलावा दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ता भी मतदान केंद्रों के बाहर जमे हुए हैं और अपने प्रत्याशी के समर्थन में वोट डालने की अपील कर रहे हैं । इस दौरान केंद्रों के बाहर जमे बीजेपी और कांग्रेस के सदस्‍यों व कार्यकर्ताआेें को पुल‍िस ने वहां से कहीं और जाने का कहा तो पुल‍िस से बहसबाजी हो गई। एक पार्टी के सदस्‍यों ने दूसरी पार्टी के सदस्‍यों को भ्‍ाी वहां से हटाने के ल‍िए कहा। पुल‍िस ने दोनों को वहां से हटाया। मतदान का यह क्रम शाम 5 बजे तक जारी रहेगा । गौरतलब है कि वार्ड 46 की पार्षद गरिमा पठान के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी जिस पर फिर से उपचुनाव किए जा रहे हैं ।

udaipur nagarnigam upchunav