29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उन्नाव
उन्नाव दुष्कर्म मामला – परिवार के साथ रायबरेली जा रही जो दुष्कर्म पीड़िता की कार दुर्घटनाग्रस्त, चर्चाओं का बाजार गर्म
Play video

उन्नाव दुष्कर्म मामला – परिवार के साथ रायबरेली जा रही जो दुष्कर्म पीड़िता की कार दुर्घटनाग्रस्त, चर्चाओं का बाजार गर्म

- रायबरेली जेल में निरुद्ध अपने चाचा से मिलने जा रहते कार सवार
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Narendra Awasthi

•

Updated: 28 Jul 2019, 10:48 PM IST

उन्नाव. माखी दुष्कर्म के रूप में देश परदेश में चर्चा में आये भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से संबंधित घटना एक बार फिर चर्चा में आ गई। रायबरेली जेल में बंद अपने चाचा से मिलने जा रहे दुष्कर्म पीड़िता की कार और ट्रक में जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए। जिसको बैठी सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। एक महिला की मौके पर होने की खबर है। जबकि घायलों को जिला अस्पताल से लखनऊ के ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया गया। घटना रायबरेली जनपद के गुरबख्श गंज थाने की है। दुर्घटना के बाद सोशल मीडिया पर उन्नाव दुष्कर्म मामले से जुड़ी घटनाएं वायरल होने लगी। समय के साथ दुर्घटना में मरने वालों की संख्या घटते बढ़ती रही। पुष्टि कहीं से ही नहीं हो पा रही थी।

 

रायबरेली के गुरबख्श गंज खाना की घटना

घटना रायबरेली थाना क्षेत्र के गुरबख्श गंज थाने की है। भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली दुष्कर्म पीड़िता अपनी बहन चाची और चाची की उनकी बहन व अधिवक्ता के साथ रायबरेली जेल में बंद अपने चाचा से मिलने जा रही थी। अभी गुरबख्श गंज थाना के अंतर्गत अटौरा बुजुर्ग के पास उनकी कार पहुंची ही थी कि ट्रक से जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी पीड़िता की चाची की मौके पर मौत हो गई है। दुष्कर्म पीड़िता व अधिवक्ता लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती है। गौरतलब है दुष्कर्म के आरोप में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सीतापुर जेल में बंद है और घटना की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है। ऐसे में प्रमुख गवाह के साथ हुई घटना के बाद चर्चा का विषय बना हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश