
वाराणसी. दालमंडी में वीडीए की टीम पहुंचने के बाद व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। व्यापारियों का आरोप है कि दालमंडी को लेकर भ्रामक चीजे फैलायी जा रही है, जिससे यहां का व्यापार का प्रभावित हो सकता है। व्यापारियों ने दुकान बंद करके प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझ का शांत कराया। इसके बाद स्थिति सामान्य हो पायी।
यह भी पढ़े:-दालमंडी में अवैध भूमिगत शहर मिलने के बाद पहुंचे अधिकारी
दालमंडी प्रकरण अब तूल पकड़ता जा रहा है। एसएसपी ने खुद यहां पर अवैध बेसमेंट को पकड़ा था इसके बाद से ही दालमंडी पर सबकी निगाहे पड़ गयी है। 17 जनवरी को वीडीए की टीम यहां पर गयी थी और अवैध निर्माण करने के आरोप में तीन जगहो पर सीलिंग की कार्रवाई की गयी थी। इसके बाद दूसरे दिन भी वीडीए की टीम यहां पर पहुंची है इसी बीच व्यापारियों ने अपनी दुकाने बंद करके हंगामा कर दिया। व्यापारियों का आरोप है कि यहां पर सुरंग बनाने की बात लिखी जा रही है जो की सरासर गलत है। व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि आप चल कर सुरंग दिखाये। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा कर शांत कराया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिन लोगों ने नियम का उल्लंघन किया है उन्हीं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है इसमे सभी को सहयोग करना चाहिए। इसके बाद व्यापारी भी मन गये और वहां की स्थिति सामान्य हो गयी।
यह भी पढ़े:-शहर के व्यस्तम मुस्लिम इलाके दालमंडी में भूमिगत शहर प्रकरण पर दो गिरफ्तार, कई की तलाश जारी
सीओ ने कहा कि सभी लोग कर रहे सहयोग
दशाश्वमेध की सीओ स्नेहा तिवारी ने बताया कि वीडीए की टीम जाने से दालमंडी के लोगों में किसी तरह की नाराजगी नहीं है। स्थानीय लोग खुद ही नियमों को तोडऩे वालों के खिलाफ कार्रवाई का समर्थन किया है। सीओ ने बताया कि स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि दालमंडी में सुरंग आदि चीजों की भ्रामक बाते फैलायी जा रही है जिससे यहां के व्यापार को नुकसान हो सकता है। पुलिस ने लोगों को समझा कर शांत करा दिया है।
यह भी पढ़े:-व्यस्तम मुस्लिम इलाके दालमंडी में जमीन के नीचे शहर मिलने को लेकर एसएसपी का बड़ा खुलासा