10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
प्रति घंटे चार सेंटीमीटर की दर से घट रहा गंगा का जलस्तर, वरुणा का भी उफान थमा
Play video

प्रति घंटे चार सेंटीमीटर की दर से घट रहा गंगा का जलस्तर, वरुणा का भी उफान थमा

पानी उतरने से कीचड़ व गंदगी से संक्रामक रोग फैलने का डर, अब जलस्तर बढऩे की संभावना बेहद कम
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 14 Sep 2018, 4:46 PM IST

वाराणसी. गंगा का जलस्तर तेजी से कम हो रहा है। शुक्रवार को केन्द्र्रीय जल आयोग के अनुसार प्रति घंटे चार सेंटीमीटर की दर से गंगा का जलस्तर कम हो रहा है। गंगा इस समय वार्निंग लेबल से एक मीटर नीचे बह रही है। दोपहर तीन बजे गंगा का जलस्तर 69.02 मीटर पहुंच गया था। वरुणा में भी उफान कम हो गया है लेकिन नीचे उतरता पानी अपने पीछे कीचड़ व गंदगी छोड़ रहा है जिससे संक्रामक रोग फैलने का खतरा अब बढ़ गया है।
यह भी पढ़े:-गंगा में शुरू हुआ घटाव, किनारे रहने वालों की कम नहीं हो रही मुश्किले

देश से मानसून अब विदा होने लगा है जिसका असर गंगा व वरुणा पर भी पड़ा है। वार्निंग लेबल के पास पहुंच गयी गंगा का जलस्तर तेजी से कम हो रहा है। पहाड़ों पर भी अब अधिक बारिश नहीं हो रही है इसके चलते गंगा का जलस्तर के वार्निंग लेबल पर पहुंचने की संभावना बेहद कम हो गयी है। गंगा घाट पर पानी उतरने के साथ कीचड़ फैला हुआ है जिससे नमामि गंगे अभियान को भी झटका लगा है। जिला प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती पीएम नरेन्द्र मोदी का दौरा है। यदि पीएम गंगा घाट पर जाने की इच्छा जताते हैं तो व्यवस्था की कलई खुल सकती है। गंगा में अभी भी इतना अधिक पानी है कि घाट की सफाई करना भी संभव नहीं है।
यह भी पढ़े:-क्रूजर के धक्के से घायल वृद्ध का इलाज करने वाले पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने दिया इनाम

वरुणा में भी थमा उफान
वरुणा नदी का उफान भी थम गया है। वरुणा किनारे रहने वालों के घरों में पहले ही पानी भर चुका है लेकिन नदी का जलस्तर घटने से लोगों ने राहत की सास ली है। वरुणा का पानी अब और घरों तक नहीं पहुंच पायेगा। पानी में डूब जाने के चलते वरुणा कॉरीडोर की स्थिति बेहद खराब हो गयी है। अधिकारियों को अब बाढ़ का पानी उतरने का इंतजार है ताकि नुकसान का आंकलन किया जा सके।
यह भी पढ़े:- फौजी भाइयों को जेल से रिहा करने के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण, दिया धरना

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश