8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
मौसम में बह रही बदलाव की बयार, धूप की बढ़ रही ताकत
Play video

मौसम में बह रही बदलाव की बयार, धूप की बढ़ रही ताकत

सुबह व रात को ही दिख रहा ठंड का असर, जानिए क्या है कहानी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 2 Feb 2018, 5:06 PM IST

वाराणसी. मौसम में बदलाव की बयार बह चुकी है। दिन में धूप की ताकत बढ़ती जा रही है और अब ठंड का असर सुबह व रात को ही अधिक महसूस हो रहा है। मौसम में इसी तरह बदलाव होता रहा तो जल्द ही लोगों को गर्म पकड़े उतर जायेंगे।
यह भी पढ़े:-वाराणसी के एडीजी जोन व मिर्जापुर के आईजी रेंज का हुआ तबादला


इस बार ठंड की ताकत अधिक दिन तक नहीं दिख पायी है। दिसम्बर से लेकर जनवरी तक ही जोरदार ठंड पड़ी है इसके बाद ठंड का अधिक असर महसूस नहीं हुआ। फरवरी के साथ गर्मी आने लग गयी है। दिन में तेज धूप हो रही है, जिसक चलते अधिक देर तक धूप में बैठना संभव नहीं है। ठंड के समय गंगा घाट पर लोगों की भीड़ रहती थी और गुनगुनाती धूप के साथ गंगा में बोटिंग करते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। धूप की तेजी के चलते दिन में बोटिंग करने वालों की अधिक भीड़ नहीं हो रही है। सुबह व रात की ठंड खत्म हो जायेगी तो मौसम पूरी तरह बदल जायेगा।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में आरएसएस को मजबूत करेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत

नहीं हुई बारिश, खेती को होगा नुकसान
ठंड कम पडऩे से सबसे अधिक नुकसान खेती को हो रहा है। गेहूं की फसल पर मौसम बदलाव का असर पड़ेगा। ठंड के मौसम में बारिश भी होती थी, जिसके चलते गेहूं की अच्छी पैदावार होने में मदद मिलती थी इस बार ठंड के सीजन में बारिश नहीं हुई है और समय से पहले ही दिन की तेज धूप से गेहूं की फसल प्रभावित हो रही है, जिसके चलते कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों से गेहूं की फसल में पर्याप्त सिंचाई करने को कहा है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले कुछ दिनों तक बदलाव के आसार नहीं है। दिन में धूप तेज होगी और रात व भोर मेें ठंड महसूस होगी। ग्लोबल वार्मिंग के चलते ही मौसम का यह हाल है समय से पहले आम के पेड़ में बैर तक आ जा रहे हैं।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी का संत रविदास मंदिर में दर्शन के बाद बीजेपी ने फिर खेला दलित राजनीति में मास्टर स्ट्रोक