8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
राहुल गांधी के दोस्त हैं सैफुद्दीन सोज, आज भी नहीं बदले आपातकाल लादने वाले
Play video

राहुल गांधी के दोस्त हैं सैफुद्दीन सोज, आज भी नहीं बदले आपातकाल लादने वाले

राम मंदिर बनाना बीजेपी का व्रत, चुनाव आते ही कांग्रेस उठाती है मंदिर का मुद्दा
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 26 Jun 2018, 8:59 PM IST

वाराणसी. बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने कश्मीर को लेकर विवादित बयान देने वाले सैफुद्दीन सोज को राहुल गांधी को दोस्त बताया है। कांग्रेस ने देश में लोकतंत्र की हत्या कर आपातकाल लगाया था और देश पर आपातकाल लादने वाले आज भी नहीं बदले हैं उन्हें जब भी मौका मिलेगा तो देश को नुकसान पहुंचायेंगे।
यह भी पढ़े:-शहर के व्यस्तम मुस्लिम इलाके में अवैध बेसमेंट खोज कर सुर्खियों में आया था IPS, सीएम योगी सरकार ने नहीं की कार्रवाई


लक्ष्मी अस्पताल में मीडिया से बात करते हुए दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश में आपातकाल लगाया था। उस समय इंदिरा गांधी का नाम लेने वाले को भी जेल भेज दिया जाता था। रघु प्रताप के बयान पर कहा कि उन्होंने आपातकाल नहीं देखा होगा। पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार ने लोकतंत्र की रक्षा की है पहले इंदिरा गांधी के खिलाफ बोलने वालेे जेल में होते थे और अब अंतर यह है कि पीएम नरेन्द्र मोदी मुस्कुराते हैं। चुनाव आते ही अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर कहा कि वहां पर मंदिर बनाना बीजेपी का व्रत है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी कह दिया है कि वहां पर समय से पहले भव्य राम मंदिर बनेगा। चुनाव आते ही कांग्रेस इस मुद्दे को उठाती है।
यह भी पढ़े:-तो क्या सीएम योगी नहीं आरएसएस के दखल से तैनात होते हैं IAS और IPS!

बीजेपी के सहयोगी दल भी कहते हैं कि यह काम नहीं हुआ
यूपी के कैबिनेट मंत्री व सुभासपा के राट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का खुद फावड़ा उठा कर सड़क बनाने पर मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस के ७० साल के गड्ढ़े को बीजेपी 10 साल में भर देगी। बीजेपी राज में ही यह संभव होता है कि सहयोगी दल कहता है कि यह काम नहीं हुआ। विजय माल्या का उदाहरण देते हुए कहा कि आर्थिक व सामाजिक जैसा भी अपराधी हो। उसे छोड़ा नहीं जायेगा। गंगा में कम पानी के प्रश्र पर कहा कि गंगा में पहले की तुलना में निर्मलता व अविरलता आ रही है। साल से डेढ़ साल में लोगों को यह अंतर दिखायी पड़ेगा। पत्रकार वार्ता में लक्ष्मी अस्पताल के डा.अशोक कुमार राय भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी के मंत्री का बयान, बयानवीर न बने ओमप्रकाश राजभर , पिछड़ों व दलितों के लिए काम करें