
वाराणसी. कैंट थाना क्षेत्र के होटल सिल्क सिटी में हैदराबाद निवासी ठेकेदार मनोज कुमार रेड्डी की मौत की जांच में पुलिस जुटी हुई है। बीती रात होटल के कमरे में मनोज का शव मिला था और प्रथम दृष्टया खुदकुशी की संभावना जतायी गयी है। पुलिस भी इसी दिशा पर अपनी जांच कर रही है। ठेकेदार के शव के पास कंट्री मेड पिस्टल बरामद हुई है और पुलिस यह बता करने में जुटी है कि फ्लाइटसे आये ठेकेदार के पास कंट्री मेड पिस्टल कहा से आयी।
यह भी पढ़े:-नेपाली लड़कियों की तस्करी में शामिल था बीजेपी नेता, पुलिस ने किया गिरफ्तार
ठेकेदार के साथ उसकी एक महिला मित्र भी आयी थी जिसका नाम पश्चिम बंगाल की रेनू कालिया बताया जा रहा है। ठेकेदार के मौत के काफी पहले ही वह महिला मित्र जा चुकी थी जिसकी तलाश भी पुलिस ने तेज कर दी है। होटल में महिला का नम्बर नहीं मिला है लेकिन ठेकेदार के दोस्तों से पूछताछ के बाद पुलिस को ऐसा सुराग मिला है जिससे वह महिला तक पहुंच सकती है। मृतक के परिजन भी बुधवार को शहर में पहुंच चुके थे और पुलिस भी उनसे पूछताछ कर चुकी है। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द सारी चीजे सामने आ जायेगी।
यह भी पढ़े:-सावन में सुरक्षा के रहेंगे सख्त बंदोबस्त, ड्रोन से निगहबानी के साथ गंगा घाट पर तैनात होंगे PAC के गोताखोर
होटल में किसी ने नहीं सुनी गोली चलने की आवाज
हैदराबाद के ठेकेदार मनोज कुछ दिन पहले बनारस आया था पहले दूसरे होटल में ठहरा था बाद में छावनी क्षेत्र के बुद्ध विहार कॉलोनी स्थित होटल सिल्ट सिटी में आ गया था। मौत वाले दिन मनोज दिन भर कमरे में रहा था। मनोज से मिलने कुछ लोग आये थे सभी ने होटल के कमरे में शराब पी थी इसके बाद वह चले गये। उनके जाने के बाद मनोज ने परिजनों को फोन किया था जिससे परिजनों को लगा था कि वह अवसादग्रस्त हो चुका है। परिजनों ने तुरंत ही उसके दोस्त राहुल को फोन कर मनोज के पास जाने को कहा। राहुल जब मनोज के कमरे में पहुंचा तो वह अंदर से बंद था इसके बाद मास्टर चाबी से कमरे के दरवाजा खोला गया तो बिस्तर पर मनोज की लाश पड़ी थी। मनोज के हाथ में पिस्टल पड़ी हुई थी और सिर से खून निकल कर चादर पर फैला हुआ था। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज को ले लिया है जिसके आधार पर जांच की जा रही है।
यह भी पढ़े:-नेपाल से देह व्यापार के लिए लायी जाती थी लड़कियां, छापेमारी में मिला कंडोम, प्रेग्नेंसी किट व लेडीज कपड़े
जानिए क्या कहा एसपी सिटी दिनेश सिंह ने
एसपी सिटी दिनेश सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टि में यह मामला आत्महत्या का लगता है लेकिन पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि उसके पास कंट्री मेड पिस्टल कहां से आयी। मनोज कुमार रेड्डी फ्लाइटसे आया था जिससे साफ हो जाता है कि यही पर उसे पिस्टल मिली होगी। पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं जिससे साथ आयी महिला की भी जानकारी हो जायेगी। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है जल्द ही सारे मामले का खुलासा हो जायेगा।
यह भी पढ़े:-माफिया से माननीय बने बृजेश सिंह को जब मिला था इस बाहुबली का साथ, विरोधी गैंग की टूट गयी थी कमर