10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
छेड़खानी से परेशान कक्षा सात की छात्रा ने जहर खाकर दी जान, परिजनों का कक्षा 11 के छात्र पर आरोप
Play video

छेड़खानी से परेशान कक्षा सात की छात्रा ने जहर खाकर दी जान, परिजनों का कक्षा 11 के छात्र पर आरोप

रोहनिया थाना क्षेत्र की घटना, जानिए क्या है कहानी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 24 Feb 2018, 4:23 PM IST

वाराणसी. रोहनिया थाना क्षेत्र के बाबूराम गांव में रहने वाली कक्षा सात की छात्रा ने स्कूल में छेडख़ानी से त्रस्त होकर शनिवार का जहर खा कर जान दे दी। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि स्कूल के ही कक्षा ११ का छात्र साल भर से उसकी बेटी से छेडख़ानी करता था जिसकी कई बार शिकायत स्कूल के प्रबंधन से की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके चलते उनकी बेटी की जान चली गयी है। परिजनों का आरोप है कि छेडख़ानी करने वाले छात्र ने ही छात्रा को जहर खिलाया है। छात्रा की मौत की सूचना मिलते ही रोहनिया पुलिस में हड़कंप मच गया और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े:-माफिया से माननीय बने बृजेश सिंह के आवास पर पहुंचे बीजेपी के दिग्गज नेता, राजा भैया नहीं आये


पीएम नरेन्द्र मोदी के गोद लिए गांव जयापुर के पास कचहरिया में स्थित एक कांवेंट स्कूल की कक्षा सात में पूजा (काल्पनिक नाम) पढ़ती थी। परिजनों की माने तो सुबह जब उनकी बेटी स्कूल जा रही थी तो ठीक थी दोपहर को जब स्कूली बस से छात्रा वापस लौटी है तो वह उल्टी कर रही थी। इलाज के लिए पास के एक अस्पताल में ले जाया गया था लेकिन अस्पताल वालों ने इलाज करने से मना कर दिया। इसके बाद लंका स्थित एक निजी अस्पताल में पूजा को भर्ती कराया गया। परिजनों का कहना है कि पूजा ने वहां पर बताया कि कक्षा 11 में पढऩे वाल ऋतिक नाम छात्र उसके साथ छेडख़ानी करता था इसके बाद पूजा ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने मामले की जानकारी रोहनिया थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक छात्रा व छेडख़ानी के आरोपी दोनों ही मिर्जापुर के मूल निवासी है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी आदित्यनाथ ने बनायी भगवा प्रत्याशियों से दूरी, बीजेपी में मचा हड़कंप

परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लगाये गंभीर आरोप
परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाये हैं। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी के साथ साल भर से छेडख़ानी हो रही थी जिसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन से की गयी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। घटना के तीन-चार दिन पहले भी छेडख़ानी करने की बात बतायी गयी थी लेकिन कुछ नहीं हुआ। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी के पास जहर कहा से आयेगा। पूजा ने खुद जहर खाया नहीं है उसे खिलाया गया है। परिजनों का यह भी आरोप है कि लगभग छह माह पूर्व स्कूल में एक अध्यापिका से रेप हुआ था लेकिन स्कूल प्रबंधन ने मामले को दबा दिया था। दूसरी तरफ रोहनिया पुलिस का कहना है कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है वहां से रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पायेगी। परिजन के तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज करके दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव के चलते फंसे बाहुबली विधायक विजय मिश्रा, नहीं करेंगे चुनाव प्रचार

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश