5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी
अखिलेश व मायावती कभी नहीं तोड़ पायेंगे यह रिकॉर्ड, सीएम योगी आदित्यनाथ ने बनाया इतिहास
Play video

अखिलेश व मायावती कभी नहीं तोड़ पायेंगे यह रिकॉर्ड, सीएम योगी आदित्यनाथ ने बनाया इतिहास

आसान नहीं है अखिलेश व मायावती के लिए इस राह पर चलना, लोकसभा चुनाव 2019 में होगा भगवा दल को लाभ

Google source verification

वाराणसी. सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम शनिवार को इतिहास में दर्ज हो गया है। इस यात्रा को करने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ पहले मुख्यमंत्री है। सीएम योगी ने जो रिकॉर्ड बना दिया है उसे अब तोड़ा नहीं जा सकता है। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव व मायावती के लिए इस राह पर चलना बेहद कठिन है जिसके चलते बीजेपी को लोकसभा चुनाव 2019 में फायदा हो सकता है।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में बीजेपी ने शुरू किया संपर्क फॉर समर्थन, दो कलाकारों से दिग्गज नेताओं ने की भेंट


पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में पंचक्रोश करने वाले पहले सीएम योगी आदित्यनाथ बन गये हैं। दो दिवसीय यात्रा के लिए बनारस आने के बाद सीएम योगी ने सबसे पहले सर्किट हाउस में पुस्तक का विमोचन किया। इसके बाद सीधे मणिकर्णिका घाट पहुंचे। अधिक मास में नियमानुसार यहां से संकल्प लेने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ का पंचक्रोश शुरू हुआ। सीएम योगी पैदल ही काशी की गलियों में घूमें। कही पर वह नंगे पैर ही चले तो कही पर उनके लिए ग्रीन कार्पेट बिछाया गया था। संकल्प करने के बाद सीएम योगी सीधे भीमचंडी रवाना हो गया। जिला प्रशासन का दावा है कि संकल्प लेने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने नंगे पैर ही पंचक्रोश किया है। बनारस में 80 किलोमीटर पंचक्रोश करने की मान्यता है लेकिन कम समय के चलते सीएम योगी कम दूरी की यात्रा कर रहे हैं। अधिकतर सफर वाहन से करेंगे और कुछ दूर पैदल ही चलेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पंचक्रोश करके बड़ा हिन्दू कार्ड खेल दिया है जिसकी काट निकालना महागठबंधन के लिए आसान नहीं होगा।
यह भी पढ़े:-पंचक्रोश के लिए पहली बार काशी की गलियों में पैदल घूमें सीएम योगी, बिछाया गया ग्रीन कार्पेट

उपचुनाव में मिली हार के बाद बैकफुट पर है बीजेपी
गोरखपुर, फूलपुर व कैराना उपचुनाव में मिली हार के बाद बीजेपी बैकफुट पर आ चुकी है। कैराना चुनाव में बीजेपी पर जिन्ना कार्ड खेलने का आरोप लगा था इसके बाद भी भगवा प्रत्याशी को जीत नहीं मिली। लोकसभा चुनाव 2019 में फिर से पीएम नरेन्द्र मोदी को सत्ता में पहुंचाना है तो बीजेपी को बड़ा हिन्दू कार्ड खेलना होगा। सीएम योगी के पंचक्रोश को इससे भी जोड़ कर देखा जा रहा है।
यह भी पढ़े:-यूपी बोर्ड में अधिकतम 20 दिन का होगा परीक्षा कार्यक्रम, लोकसभा चुनाव में पीएम नरेन्द्र मोदी बनायेंगे नया रिकॉर्ड