
वाराणसी. देश में एससी-एसटी कानून पर लाये गये अध्यादेश को लेकर देश भर में घमासान मचा हुआ है। मतदाता इस मुद्दों को लेकर बीजेपी को घेरने में जुटे हुए है। इसी क्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता का बयान भी बड़ा दिलचस्प है। बुधवार को मिंट हाउस में होटल इंंडिया में राज्यसभा में प्रतिपक्ष के उपनेता आनंद शर्मा ने एससी-एसटी अध्यादेश का ठीकरा बीजेपी सरकार पर फोड़ा है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर सरकार या सुप्रीम कोर्ट ही कोई बयान दे सकता है।
यह भी पढ़े:-SSP की नयी पहल , फरियादियों का फीडबैक तय करेगा थानेदार का भविष्य
वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा मीडिया के एससी-एसटी एक्ट पर कांग्रेस के पक्ष पर अपनी बात कह रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने संसद में अपना स्टैंड दे दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय दिया था उसके बाद से एससी-एसटी एक्ट को लेकर बहस छिड़ी हुई है। उस पर सरकार संसद में अध्यादेश लायी। आम सहमति बनाने की कोशिश की गयी। अगर इस मुद्दे पर किसी को प्रश्र है तो वह सरकार से पूछे। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर वर्तमान सरकार या सुप्रीम कोर्ट ही टिपप्णी कर सकती है। सुप्रीम कोर्ट के जज पर संसद भी उंगली नहीं उठा सकती है। यह संविधान में लिखा हुआ है आप पढ़ सकते हैं। आनंद शर्मा ने कहा कि इस मुद्दे पर सरकार अध्यादेश लायी है। हमारी ऐसी सोच है कि देश में कानून का राज होना चाहिए। हर कानून का सही ढंग से पालन करना चाहिए। किसी भी कानून का दुरुपयोग जैसा यह सरकार कर रही है यही नहीं सभी कानूनों को। सरकार कानून के साथ संस्थाओं का भी दुरुपयोग करने में जुटी हुई है जैसे सीबीआई व ईडी जैसी संस्थाओं का। अंत में आनंद शर्मा ने कहा किनागरिकों के मौलिक अधिकार की पूरी तरह से रक्षा होनी चाहिए।
यह भी पढ़े:-मौत की चाहत में लगायी गंगा में छलांग, NDRF ने टूटने नहीं दी सांस