3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
केंद्र सरकार ने खड़ा किया फिल्म पद्मावत विवाद, भाजपा के मुख्यमंत्री कर रहे कोर्ट की अवमाननाः राजीव शुक्ला
Play video

केंद्र सरकार ने खड़ा किया फिल्म पद्मावत विवाद, भाजपा के मुख्यमंत्री कर रहे कोर्ट की अवमाननाः राजीव शुक्ला

दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया का प्रदर्शन संतोषजनक, मैनेजर व कप्तान में विवाद नहीं। जानें और क्या कहा पत्रिका से बातचीत में...
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Ajay Chaturvedi

•

Updated: 23 Jan 2018, 5:11 PM IST

वाराणसी. कांग्रेस के राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव शुक्ला ने फिल्म पद्मावत विवाद के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि जानबूझ कर इसे तूल दिया जा रहा है। सरकार चाहती तो यह स्थिति पैदा ही नहीं होती। लेकिन धर्म और जाति की राजनीति करने वाली बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने इस फिल्म के विवाद को हल करने की बजाय उसे मुद्दा बना दिया। शुक्ला मंगलवार को वाराणसी में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। यहां उन्होंने पत्रिका से खास बातचीत में ये बातें कहीं।

शुक्ला ने कहा कि सेंसर बोर्ड केंद्र सरकार के हाथ में है। ऐसे में सरकार चाहती तो फिल्म रिलीज होने या उस पर विवाद पैदान होने की सूरत में विरोध करने वालों को बुला कर उन्हें फिल्म दिखा सकती थी। वहीं पर सेंसर बोर्ड आपत्ति जनक सीन को काट देता। कांग्रेस सरकार में ऐसा कई बार किया गया। लेकिन इस सरकार को तो विवाद हल करने में विश्वास नहीं। उन्होने कहा कि मैने तो कल ही यह फिल्म देखी है, उसमें ऐसा कुछ भी नहीं जिसे लेकर इतना बड़ा देशव्यापी आदोलन खड़ा किया जा रहा है। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि एक तरफ इस फिल्म को हर राज्य में दिखाने के सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के बाद भी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री उसका विरोध कर एक तरह से सर्वोच्च न्यायालय की अवमानना कर रहे हैं।

अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा में भाजपा के विरोध व हंगामा करने के मुद्दे पर कांग्रेस नेता ने कहा कि यह प्रदर्शित करता है कि अब राहुल जी का कद काफी ऊंचा हो गया है। वह जनता के बीच पहले से ज्यादा मान्य हो रहे हैं। नतीजतन बीजेपी उनसे घबराने लगी है। 2019 लोकसभा के चुनाव की तैयारियों की बाबत उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी तैयारी में लगी है। गुजरात में पार्टी ने राहुल गांधी के नेतृत्व में वो अपना जलवा दिखा ही दिया है। हम तो लगभग जीत ही गए थे। महागठबंधन और सपा से तालमेल के मसले पर कहा कि फिलहाल ऐसा कुछ नहीं है। भविष्य में शीर्ष नेतृत्व कोई निर्णय करता है तो दीगर बात है।

ईवीएम मसले पर कहा कि जिस मुद्दे पर संशय हो उसका समाधान निकाला ही जाना चाहिए। इस प्रकरण में चुनाव आयोग को पहल करनी चाहिए। वह चाहे मतपेटिकाओं से मतदान कराए या वीवीपैट की पर्चियों की गिनती कराए। ऐसे मसलों को लटकाने का कोई मतलब नहीं है। लेकिन जानें क्यों चुनाव आयोग इस मसले पर अड़ियल रुख अपनाए हुए है।

बीसीसीआई और आईपीएल से जुड़े राजीव शुक्ल ने दक्षिण अफ्रीका मेंभारतीय टीम के प्रदर्शन पर संतोष जताया। कहा कोई भी टीम लगातार जीत ही नहीं सकती। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज अपने घर में कहीं ज्यादा बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और टीम मैनेजर रवि शास्त्री के विरोधाभाषी बयान के बाबत उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है, दोनों के बीच अच्छा तालमेल है। उन्होंने कहा कि अन्य फार्मेट में टीम इंडीया दक्षिण अफ्रीका में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश