
वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी की तर्ज पर ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर मंगलवार को जमकर पलटवार किया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि एक परिवार में पैदा होने के कारण राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष का दायित्व मिला है। राहुल गांधी कांग्रेस को संभाल रहे हैं, जिसका सीधा लाभ बीेजेपी को मिल रहा है।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी के बनारस की सड़क पर बने गड्ढें में हिचकोले खायी डिप्टी CM केशव मौर्या की कार, कहा मेरे आने की सूचना के बाद भी यह हाल
एमपी के एक कांग्रेस नेता द्वारा राहुल गांधी को हटाने के लिए लिखे गये पत्र पर कहा कि पत्र लिखने वाले ने बहुत हिम्मत का काम किया है। बहुत सारे लोग इसी तरह का पत्र देना चाहते हैं लेकिन दे नहीं पा रहे हैं। राहुल गांधी के डोकलाम जाने पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि देश की सीमा 56 इंच के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरी तरह सुरक्षित है। यदि राहुल गांधी सीमा पर जाना चाहते हैं तो उन्हें किसी तरह की रोक नहीं है। एमपी में सेना भर्ती में आये हुए अभ्यर्थियों के सीने पर जाति लिखने को लेकर हुए विवाद पर राहुल गांधी के सवाल पर भी डिप्टी सीएम ने अपनी बात कही। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि राहुल जी को समझ नहीं है इसलिए जब राहुल गांधी बोलते हैं तो कांग्रेस के बड़े नेता उन्हीं की और देखते हैं। कर्नाटक में वंदेमातरम का गान होने पर राहुल गांधी खड़े नहीं हुए थे जिस पर कांग्रेस नेताओं को बताना पड़ा था कि इस समय खड़ा होना चाहिए। डिप्टी सीएम ने कहा कि राहुल गांधी को पता नहीं है कि कब क्या कहना है और कब क्या बोलता है।
यह भी पढ़े:-कल्याण सिंह सरकार से सीखा सबक, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने यूपी बोर्ड में खेला ऐसा दांव की सभी विरोधी हुए पस्त
मायावती व अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना
बीजेपी के ग्राम स्वराज योजना के तहत दलितों के यहां पर भोजन करने को लेकर अखिलेश यादव के छलावा वाले बयान पर भी डिप्टी सीएम ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि हम लोगों के कार्य से अखिलेश यादव व उनकी बुआ मायावती को दर्द हो रहा है। यूपी की जनता ने सपा व बसपा को 14 व 17 सालों तक किये गलत काम की सजा दी है। लोकसभा चुनाव २०१९ में भी जनता इन दलों को नकार देगी।
यह भी पढ़े:-बाहुबली क्षत्रिय नेता राजा भैया लड़े यह चुनाव तो जीत मिलेगी या हार
कानून का उल्लंघन करने वालों को दी जा रही कड़ी सजा, सरकार जाति देख कर काम नहीं करती
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने बदायू में दलित की पिटाई करने व जबरदस्त यूरिन पिलाने की घटना पर कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है। हमारी सरकार जाति देख कर काम नहीं करती है किसी भी जाति के लोगों का साथ अन्याय होता है तो हमारी सरकार कानून के तहत दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
यह भी पढ़े:-कभी मायावती ने बसपा सांसद रहे इस बाहुबली को भेजवाया था जेल, अब किस पार्टी से मिलेगा टिकट
सड़क में गड्ढ़ा मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर दिये कार्रवाई का निर्देश
डिप्टी सीएम ने पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया है इस दौरान उनका खुद का वाहन एक गड्ढ़े में हिचकोले खाने लगा था इस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश जारी कर दिया गया है। सड़क की गुणवत्ता में किसी प्रकार की गड़बड़ी मिलती है तो भी जिम्मेदार लोगों पर तुरंत कार्रवाई की जायेगी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के सामने ही न्यूक्लीयर गेज मशीन से उसकी गुणवत्ता नापी गयी है जो मानक के अनुसार मिली है। इससे पूर्व डिप्टी सीएम ने काशी विश्वनाथ व बाबा काल भैरव मंदिर जाकर मत्था टेका था और फिर निरीक्षण के लिए निकले थे।
यह भी पढ़े:-DGP शहर में और युवक की गोली मार कर हत्या