10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
मुन्ना बजरंगी की मौत के बाद भी अपराधी बेलगाम, जेल में मोबाइल पहुंचाने के खेल का खुलासा
Play video

मुन्ना बजरंगी की मौत के बाद भी अपराधी बेलगाम, जेल में मोबाइल पहुंचाने के खेल का खुलासा

जिला जेल में फेंके गये जीओ मोबाइल के दो पैकेट, सिपाहियों की सर्तकता से अपराधियों तक नहीं पहुंच पाये मोबाइल
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 10 Jul 2018, 9:21 PM IST

वाराणसी. बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद भी अपराधियों के हौसले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार को बनारस जिला जेल में बाहर से फेंके गये जीओ मोबाइल के दो पैकट मिले हैं। जेल प्रशासन का दावा है कि यह पैकेट पहले ही पकड़ लिये गये हैं इसके चलते बंदी इसका उपयोग नहीं कर पाये हैं।
यह भी पढ़े:-इस महिला को मिलेगी मुन्ना बजरंगी की विरासत, शमशान घाट पर हुआ खुलासा



बागपत जेल की घटना के बाद सभी जेलों में सतर्कता बढ़ा दी गयी है। मोबाइल को लेकर बनारस जिला जेल पहले से ही बदनाम है। यहां पर आये दिन मोबाइल फोन मिलते रहते हैं। जेल का एक हिस्सा हुकूलगंज क्षेत्र की तरफ भी है जहां की चहारदीवारी टूटी हुई है इसके चलते बाहर से लोग जेल के अंदर मोबाइल फोन फेंक कर भाग जाते हैं। बुधवार को भी ऐसे मोबाइल के दौ पैकेट बरामद हुए है। समय रहते जेल सिपाहियों की नजर मोबाइल पैकेट पर पड़ गयी है जिसके चलते मोबाइल सेट अपराधियों तक नहीं पहुंच पाये हैं।
यह भी पढ़े:-बागपत जेल में पिस्टल पहुंचने पर भाई ने किया बड़ा खुलासा, कहा शेर था मुन्ना बजरंगी, कोई नहीं बचता

3 जी जैमर के चलते रिलांयस जीओ का हो रहा उपयोग
जिला जेल में 3 जी जैमर लगा हुआ है जिसके चलते यहां पर धड़ल्ले से रिलांयस जीओ फोन का उपयोग किया जा रहा है। जेल प्रशासन लगातार यह कहता आ रहा है कि बाहर से लोग मोबाइल फेंक रहे हैं जो किसी तरह बंदी के पास पहुंच जाते हैं। पूर्व में भी बनारस जिला जेल में कई बार मोबाइल बरामद हुआ है जिसको लेकर कैंट थाने में मुकदमा भी पंजीकृत किया गया है। पीएम नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने के बाद भी सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार जेल की व्यवस्था ठीक करने में अक्षम साबित हो रही है।
यह भी पढ़े:-पगार बढ़ाने की बात कहने पर हुई थी बेइज्जती, बदला लेने के लिए उड़वा दिया था 3.40 किलो कच्चा सोना

जेल प्रशासन ने कहा कि सतर्कता के चलते पहले ही मिला मोबाइल
जेलर पवन कुमार द्विवेदी ने कहा कि विशेष सतर्कता बरती जा रही है जिस के चलते ही फेंके जाने के तुरंत बाद ही मोबाइल बरामद कर लिया गया है। जिस जगह से मोबाइल फेंका गया है वहां पर सिपाही की तैनाती कर दी गयी है। जेलर ने कहा कि शहर के मध्य में यह जेल स्थित है हम लोग प्रयास कर रहे हैं कि कही और इस जेल को स्थानांतरित कर दिया जाये। जेल अधीक्षक ने कहा कि शासन को संसाधन बढ़ाने के लिए पत्र लिखा गया है। जेल में बंद मुन्ना बजरंगी गिरोह के सदस्यों के अतिरिक्त शातिर बदमाशों पर विशेष नजर रखी जा रही है। समय-समय पर बैरक की तलाशी ली जा रही है।
यह भी पढ़े:-इन दो लोगों की हत्या के बाद कमजोर हो गया था मुन्ना बजरंगी, अब कौन संभालेगा गैंग की कमान

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश