3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी
केरल की आपदा से काशी आहत, राहत के लिए भिक्षाटन संग यज्ञ
Play video

केरल की आपदा से काशी आहत, राहत के लिए भिक्षाटन संग यज्ञ

बैजनत्था स्थित बोधगया मठ में पूजा पाठ एवं हवन, गोलघर में भिक्षाटन।
Google source verification

वाराणसी. केरल की तबाही से काशी के लोग काफी आहत हैं। केरवासियों को जल्द से जल्द राहत के लिए यहां एक तरफ जहां पूजा-पाठ और हवन आदि हो रहा है तो दूसरी तरफ वहा के लोगों की मदद के लिए भिक्षाटन तक किया जा रहा है। भिक्षाटन का मंगलवार को दूसरा दिन रहा। हर कोई चाहता है कि वहां जल्द से जल्द स्थिति सामान्य हो। आम नागरिक अपने घरों को वापस लौटें। दिनचर्या सामान्य हो।

बैजनत्था स्थित बोधगया मठ में पूजा पाठ एवं हवन
केरल में आई भीषण बाढ़ से हुए जनधन की क्षति के परिपेक्ष में मंगलवार को बैजनत्था स्थित बोधगया मठ में पूजा-पाठ व हवन हुआ। काशीवासियों ने इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर अनुराग पांडेय ने कहा कि केरल के विस्थापित शिविरों में रह रहे लोगों को जल्द से जल्द सभी आवश्यक सुविधा मुहैया कराई जायं ताकि लोगों का जीवन सामान्य हो सके। प्रभात वर्मा ने कहा कि केरल में बाढ़ के बाद फैलने वाली बीमारियों से बचाने का इंतजाम अभी से शुरू किया जाना चाहिए। वीणा पांडेय ने कहा कि केरल में लगभग 375 लोगों की मौत हो गई एवं लाखों की संख्या में लोग बेघर हो गए हैं। ऐसे में राहत शिविर में रह रहे लोगों को तत्काल पुर्नवासित किया जाए। पूजा-पाठ और हवन को पहुंचे लोगों ने कहा कि हम सभी लोग केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि इस आपदा की स्थिति में केरल सरकार को विशेष पैकेज दिया जाए ताकि जनजीवन सामान्य हो सके।

इन्होंने दी आहुति
कार्यक्रम में किरन सिंह, नगिना देवी, डॉ गजेन्द्राचार्य्, बद्रि गिरि, राजकुमार राजभर्, श्रीप्रकाश सिंह, मुन्ना पांडेय, अखिलेश पांडेय, मीरा देवी, चन्दा देवी, चिन्ता मणि, राजू पांडेय, किशन भारद्वाज, राजेश, मुन्ना पांडेय, विकल्प राज, विक्की, महेंद्र सिंह, रवि सिंह, महेंद्र पुरी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन अनुराग पान्डेय ‘छोटू’ एवं प्रभात वर्मा ने किया।

युवक कांग्रेस का भिक्षाटन
उधर युवक कांग्रेस की ओर से केरल त्रासदी पीड़ितों की मदद को चलाए जा रहे अभियान के तहत 21 अगस्त को दीनानाथ गोला व्यपार मंडल में भिक्षाटन हुआ। युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राघवेंद्र चौबे ने बताया की यह भिक्षाटन अभियान 28 अगस्त तक चलेगा व युवा कांग्रेस का हर साथी मजबूती से खड़ा है। भिक्षाघटन के तहत शहर के प्रमुख जगहों से एकत्र धनराशि का युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नीरज त्रिपाठी व यूपी प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव आनंद शंकर सिंह की उपस्थिति में ड्राफ्ट बनाकर 30 अगस्त को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचन्द्र यादव को सौंपा जाएगा। उनके माध्यम से ही ड्राफ्ट केरल भेजा जाएगा।

हर कांग्रेसी केरलवासियों संग खडा है
महानगर अध्यक्ष सीताराम केशरी ने कहा की केरल में जो आपदा आई है उससे हम सब दुःखी हैं लेकिन दुःखी हैं पर इस विपरीत परिस्थिति में हम सब पूरी ईमानदारी से केरल के आमजनों के संग खड़े है। महानगर युवा कांग्रेस का यह कार्य सराहनीय है व हम सब भी मदद कर इसे और बढ़िया करेंगे की अधिक से अधिक साहतार्थ पहुंच सके। प्रदेश सचिव श्री दुर्गाप्रसाद गुप्ता ने कहा की यह कार्य सराहनीय है और यह लगातार महानगर युवा कांग्रेस द्वारा 28 अगस्त तक चलेगा व हम सब केरल के जनता के साथ खड़े है।

ये थे मौजूद
इस अवसर पर सीताराम केशरी, दुर्गाप्रसाद गुप्ता, मंगलेश सिंह, राघवेंद्र चौबे, ओमशंकर शुक्ला, चंचल शर्मा, अनिल केशरी, किशन यादव, धीरज सोनकर, कोऑर्डिनेटर दक्षिणी विधानसभाव शैलेन्द्र सिंह पटेल आदि मौजूद रहे। संयोजन किशन यादव का रहा। नेतृत्व प्रदेश महासचिव राघवेंद्र चौबे व महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस ओमशंकर शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया। व्यपारी युवा नेता अनिल केशरी ने संचालन किया।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश