10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
महिलाओं से पीडि़त पुरुषों ने किया पिंडदान,की पिशाचमुक्तिनी पूजा
Play video

महिलाओं से पीडि़त पुरुषों ने किया पिंडदान,की पिशाचमुक्तिनी पूजा

अत्याचार से तंग आकर मुक्ति पाने के लिए हुआ आयोजन, कहा महिलाएं आजदी का फायदा उठा कर पुरुषों का कर रही शोषण
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 13 Aug 2018, 7:43 PM IST

वाराणसी. महिलाओं के उत्पीडऩ की खबरे अक्सर आप पढ़ते होंगे। महिलाओं द्वारा पुरुषों के उत्पीडऩ की खबर बहुत कम आती है। सावन के तीसरे सोमवार को गंगा घाट पर महिलाओं के उत्पीडऩ से परेशान 160 पुरुषों ने जब पिंडदान कर पिशाचिनी मुक्ति यज्ञ किया तो सभी सकते में आ गये। पता चला कि मुम्बई से आये लोगों ने महिलाओं पर उत्पीडऩ करने का आरोप लगाते हुए ही यह आयोजन किया है।
यह भी पढ़े:-मुर्गी के चारा के नीचे छिपा कर बिहार भेजी जा रही थी अवैध शराब, दो गिरफ्तार

वास्तव फाउंडेशन, सेव इंडियान फैमिली मूवमेंट व दामन वेलफेयर सोसायी मुम्बई के बैनर तले गंगा घाट पर पिंडदान का आयोजन किया गया। सदस्यों ने कहा कि महिलाएं अब आजादीके नाम पर पुरुषों का शोषण करने लगी है। महिलाओं की सुनवाई तो तुरंत हो जाती है लेकिन पुरुषों के उत्पीडऩ की सुनवाई नहीं होती है। हम लोग अपनी व्यथा किसी को सुना नहीं सकते है इसलिए धार्मिक रास्तों से मुक्ति पाने में जुट गये हैं। सदस्यों का कहना है कि यदि हम लोग शोषण के खिलाफ आवाज उठाते हैं तो कानूनी मदद भी नहीं मिलती है। कहने को पुरुषा ही महिला का शोषण करते हैं लेकिन सिक्के का दूसरा पहलू भी होता है जो अब सामने आ रहा है। बनारस में हुए इस अनोखे तरह के आयोजन की सभी तरफ चर्चा हो रही है।
यह भी पढ़े:-ड्रोन कैमरे से देखे कैसे हो रहा काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश