1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी
बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहावना, 27को मानसून के दस्तक देने की उम्मीद
Play video

बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहावना, 27को मानसून के दस्तक देने की उम्मीद

धूप से मिली है कुछ राहत, उमस बढऩे से परेशान हुए लोग

Google source verification

वाराणसी. भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को जल्द ही अच्छी खबर मिल सकती है। स्थिति अनुकूल रही तो 27 जून को पूर्वांचल में मानसून दस्तक दे सकता है। मंगलवार को बूंदाबांदी होने से मौसम सुहावना हो गया है। धूप की तल्खी कम महसूस हुई है लेकिन उमस बढऩे से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। सुबह व दोपहर के बाद कई क्षेत्रों में हुई हल्की बारिश ने फील्ड गुड का अहसास कराया है।
यह भी पढ़े:-शहर के व्यस्तम मुस्लिम इलाके में अवैध बेसमेंट खोज कर सुर्खियों में आया था IPS, सीएम योगी सरकार ने नहीं की कार्रवाई


पूर्वांचल में 15 जून तक मानसून आ जाता है लेकिन इस बार मानसून एक्सप्रेस अपने निर्धारित दिन से लेट चल रही है। जिसके चलते अभी तक मानसून नहीं आया है। प्री मानसून ने पहले ही दस्तक दी थी लेकिन उसके बाद बारिश नहीं होने से तापमान बढ़ता जा रहा था। मंगलवार को सुबह से ही मौसम में परिवर्तन हुआ है। सुबह शहरी क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है इसके बाद आसमान में बादल व धूप में का दौर चलता रहा। दोपहर बाद शहर के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई तो देहात में बादलों ने थोड़ी ताकत दिखायी। मौसम का यह मिजाज आगे भी बने रहने की संभावना है।
यह भी पढ़े:-आप नेता ने किय खुलासा, कहा यहां से चुनाव नहीं लड़ेंगे अरविंद केजरीवाल

27 जून को पूर्वांचल में दस्तक दे सकता है मानसून
मौसम वैज्ञानिक प्रो.एसएन पांडेय ने बताया कि प्री मानसून के चलते बूंदाबांदी व बारिश हो रही है। मानसून अभी पटना तक पहुंचा है इसलिए मंगलवार की बारिश को मानसून की बारिश नहीं कहेंगे। स्थिति अनुकूल रही तो 27 जून तक पूर्वांचल में मानसून की दस्तक हो सकती है। इस बात की संभावना है कि 30 जून तक मौसम का मिजाज बारिश वाला ही होगा। प्रो.पांडेय ने कहा कि मानसून आ जायेग तो अच्छी बारिश होगी। वैसे भी पूर्वांचल में ठंड के समय भी बारिश नहीं हुई थी इसलिए मानसून की बारिश होना बहुत जरूरी है।
यह भी पढ़े:-प्रभु श्रीराम टाट पर, पीएम नरेन्द्र मोदी ठाठ पर