8 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी
इन बच्चियों ने बनारस का नाम किया रोशन, जीते मेडल
Play video

इन बच्चियों ने बनारस का नाम किया रोशन, जीते मेडल

ये तीनों हैं सगी बहनें, बताया खुद के परिश्रम और परिवार के सहयोग से पायी है उपलब्धि।

Google source verification

वाराणसी. तीन सगी बहनों ने जिले का परचम राज्य स्तर पर लहराया है। इन सभी ने अपने कठिन परिश्रम और परिवार के सहयोग से यह उपलब्धि हासिल की है। इनका कहना है कि इन्हें शासन-प्रशासन की ओर से कोई भी सहयोग नहीं मिला।


इन तीनों बहनों ने गाजियाबाद में आयोजित स्कूल स्टेट तैराकी प्रतियोगिता में 15 पदक हासिल किया है। मेडल जीतने वालों में मुस्कान पटेल (5 गोल्ड), खुशी पटेल (5 गोल्ड), नैंसी पटेल (5 गोल्ड) हासिल किया है। इस सफलता के साथ इन्होंने चैंपियन ट्रॉफी भी पर भी कब्जा जमा लिया। पांच स्वर्ण पदक जीतने वाली शशि ने बताया कि हम लोग शौकिया गंगा घाट पर तैराकी सीखने जाते थे। धीरे-धीरे वहीं इतना सीख लिया कि अब जरूरत पड़ने पर किसी की जान भी बचा सकती हैं।

अब ये तीनों लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय महिला तैराकी प्रतियोगिता में भी वाराणसी का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता 18 व 19 सितंबर को आयोजित है।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश