8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में गणतंत्र दिवस की रही धूम
Play video

पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में गणतंत्र दिवस की रही धूम

बच्चों से लेकर युवाओं ने उत्साह के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया, जानिए क्या है कहानी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 26 Jan 2018, 12:52 PM IST

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस की धूम रही। बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने उत्साह के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया है। स्कूल व कालेजों से लेकर अन्य प्रतिष्ठानों में पहले तिरंगा फहराया गया। इसके बाद विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
यह भी पढ़े:-गजब पुलिस ने भयानक के हत्याारोपी को दिया स्मैक पीने का पैसा, हुआ फरार



Republic Day Celebration
IMAGE CREDIT: Patrika

दिन की शुरुआत के साथ ही लोग गणतंत्र दिवस मनाने में जुट गये। स्कूल जा रहे बच्चे अपने हाथ में तिरंगा लिए था और बच्चों के चेहरे पर गणतंत्र दिवस की खुशी देखी जा सकती है। स्कूलों में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सबसे ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह को यादगार बना दिया। सरकारी कार्यालय से लेकन प्राइवेट कंपनियों के ऑफिस में भी धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया।
यह भी पढ़े:-संत रविदास जयंती के लिए सीएम योगी के साथ राहुल गांधी , अरविंद केजरीवाल व मायावती को आमंत्रण

हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोग
युवाओं में गणतंत्र दिवस का उत्साह देखने लायक था। बाइक पर सवार होकर युवाओं ने शहर के कई हिस्सों से रैली निकाली और भारत माता की जयकार किया। शहर में कई अस्थायी दुकान तक लगायी गयी है, जहां पर तिरंगा के साथ राष्ट्रध्वज के रंग में रंगे बैज, स्टीगर, कपड़े आदि चीजे मिल रही है इन दुकानों पर सुबह से ही लोगों की लाइन लगी हुई है। लोगों में गणतंत्र दिवस को लेकर इतना अधिक उत्साह है कि हर कोई अपने ढंग से राष्ट्रीय पर्व बनाने में जुटा हुआ है।
यह भी पढ़े:-शहीद की विधवा सहित छेडख़ानी करने वालों को सबक सिखाने वाली तीन बहनों को किया सम्मानित

पिकनिक स्पॉट पर लगी लोगों की भीड़
गणतंत्र दिवस मनाने के बाद लोगों में पिकनिक स्पॉट जाने की होड़ मची हुई है। गंगा घाट के दोनों किनारों के अतिरिक्त सारनाथ, बीएचयू आदि जगहों पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है इस दिन को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
यह भी पढ़े:-तीन तलाक पीडि़त महिला को बड़ी राहत, पहली बार मिली पेंशन