8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी
एससी/एसटी एक्ट अध्यादेश के बाद सपा की साइकिल यात्रा में बढ़ती जा रही भीड़, बीजेपी को लगा झटका
Play video

एससी/एसटी एक्ट अध्यादेश के बाद सपा की साइकिल यात्रा में बढ़ती जा रही भीड़, बीजेपी को लगा झटका

जौनपुर से लखनऊ के लिए रवाना हुई यात्रा, पूर्व सीएम अखिलेश यादव करेंगे समापन

Google source verification

वाराणसी. केन्द्र सरकार ने एससी/एसटी एक्ट को लेकर अध्यादेश लाकर नया राजनीतिक समीकरण बना दिया है। बीजेपी से लोगों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस लड़ाई में सपा को भी फायदा पहुंच रहा है। सपा की साइकिल यात्रा में भीड़ बढ़ती जा रही है। गुरुवार को जौनपुर से यात्रा लखनऊ के लिए रवाना हो गयी है। यहां पर समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद यादव मुन्ना ने हरी झंडी दिखा कर यात्रा को रवाना किया है। लखनऊ में पहुंच कर पूर्व सीएम अखिलेश यादव के हाथों से यात्रा का समापन किया जायेगा।
यह भी पढ़े:-एससी/एसटी एक्ट के खिलाफ डीएम पोर्टिको में नारेबाजी, शर्ट उतार पर किया विरोध प्रदर्शन

पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस से समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष किशन दीक्षित के नेतृत्व में ही लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ नारे के साथ साइकिल यात्रा निकली है। यात्रा जिस जगह से भी गुजर रही है वहां पर लोग यात्रा से जुड़ते जा रहे हैं। वाराणसी से लखनऊ की दूरी लगभग 300 किलोमीटर है और सारी दूरी साइकिल से ही तय की जायेगी। जौनपुर से यात्रा रायबरेली होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। यात्रा में रविकांत विश्वकर्मा, वीरेन्द्र यादव, आशीष यादव, बिपिन सिंह, मालिक यादव आदि सपा नेता शामिल है।
यह भी पढ़े:-एससी-एसटी एक्ट का विरोध करने वालों ने जब भगवा बांध कर लगाये जय श्रीराम के नारे, बीजेपी में मची खलबली

लोक सभा चुनाव 2019के पहले सपा को मजबूत करने की कवायद
लोकतंत्र चुनाव से पहले सपा को मजबूत करने की कवायद शुरू हो गयी है। इसी क्रम में साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ को चुनाव में पटखनी देने के लिए पहले ही अखिलेश यादव ने महागठबंधन का ऐलान किया है। महागठबंधन में सपा के अतिरिक्त बसपा सुप्रीमो मायावती व राहुल गांधी की कांग्रेस शामिल है। केन्द्र सरकार ने इसी बीच एससी/एसटी एक्ट को लेकर अध्यादेश ला दिया है जिसके चलते सवर्ण व पिछड़े वर्ग के मतदाताओं में खासी नाराजगी है जिसका सपा को भी फायदा मिला है और जहां से भी साइकिल यात्रा गुजर रही है वहां पर लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है।
यह भी पढ़े:-तस्वीरों में देखे पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में किस तरह हुआ एससी/एसटी एक्ट का विरोध