10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
बोले कांग्रेसी, ”गांधी के संपूर्ण आंदोलनों में बौद्ध धर्म और उदार हिंदुत्व का है बेजोड़ समन्वय’
Play video

बोले कांग्रेसी, ”गांधी के संपूर्ण आंदोलनों में बौद्ध धर्म और उदार हिंदुत्व का है बेजोड़ समन्वय’

बापू के प्रिय भजन गा कर कांग्रेस जनों ने लिया सत्य व अहिंसा के सिद्धांत को आत्मसात करने का संकल्प। कहा गांधी के विचार कमजोर हुए तो कमजोर होगा भारत।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Ajay Chaturvedi

•

Updated: 2 Oct 2018, 7:33 PM IST

वाराणसी. कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विविध आयोजन किए। बापू के प्रिय भजनों का समवेत गान किया। साथ ही उनके सत्य व अहिंसा के सिद्धांत को आत्मसात करने की शपथ ली। कहा कि बापू के सिद्धांत अगर लोप हो गए तो भारत कमजोर होगा। लिहाजा उनके दिखाए रास्ते का अनुसारण करते रहना है, इसी से भारत और भारतीय लोकतंत्र को बचाए रखा जा सकता है।


जिला एवं महानगर कांग्रेस की तरफ से “सहस्त्राब्द के महामानव” एवं “मानवता के पुजारी” राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी एवं ईमानदारी, सत्यनिष्ठा एवं सादगी के लिए जाने जाने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी तथा “माटी के लाल” पूर्व प्रधानमंत्री स्व.लाल बहादुर शास्त्रीजी की जयंती धूम – धाम से मनाई गई। कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वाराणसी के प्रसिद्व “टाउन हॉल” मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व .लाल बहादुर शास्त्रीजी की मूर्तियों पर पुष्पार्चन एवं माल्यार्पण कर उनकी स्मृति में उनके महान विचारों एवं आदर्शों की चर्चा की।

सदस्यों ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने ब्रिटिश हुकूमत को अपने “सत्य के प्रति आग्रह ” के आगे झुकने के लिए मजबूर कर दिया। कठिन से कठिन एवं विपरीत परिस्थितियों में भी वह अपने “सत्य” के साथ खड़े रहते थे। अगर हम गांधीजी के समग्र जीवन को देखें तो उनके “संपूर्ण आंदोलनों में बौद्ध धर्म और उदार हिंदुत्व ” का बेजोड़ समन्वय देखने को मिलता है। गांधी जी ने कभी भी अपने ” सत्य को नही छोड़ा”। सदस्यों ने कहा कि,”हमे गांधीजी के विचारों और आदर्शों को सतत आगे बढाते रहने की जरूरत है क्योंकि अगर गांधीजी के विचार कमजोर होंगे तो भारत कमजोर होगा। गांधीजी के विचारों को हम टुकड़ों में नहीं बंटने देंगे। गांधी एक “समग्र विचार और चिंतन” का नाम है।

इस अवसर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रिय -“रघुपति राघव राजा राम…”, ”वैष्णव जन ते तेने कहिये…” भजनों का समवेत पाठ किया। सभा के अंत मे जिला अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने उपस्थित सदस्यों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी के — “सत्य एवं अहिंसा” संबंधी विचारों को जीवन में अपनाने की भी शपथ दिलाई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी के सम्पूर्ण जीवन को दर्शाने वाली एक फोटो वीथिका भी लगायी गई थी, जिसका उपस्थित कांग्रेसजनों ने अवलोकन भी किया ।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय राय, विजय शंकर पांडेय, वीरेंद्र कपूर ,राजेन्द्र मिश्रा, दुर्गा प्रसाद गुप्त, दिग्विजय सिंह, गणेश शंकर पांडेय, देवेंद्र सिंह, आंनद सिंह “रिंकू”, त्रिभुवन पांडेय, सुशील कुमार पांडेय, राघवेंद्र चौबे, रीता शर्मा, अफ़ज़ाल अंसारी, ओकास अंसारी, फ़साहत हुसैन” बाबू”, राजकुमार सोनकर , कल्पनाथ शर्मा, ओम शंकर शुक्ला, गौरव कपूर, डॉ. नृपेन्द्र नारायण सिंह, चंचल शर्मा आदि मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश