31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
UP College में छात्र गुटों में मारपीट, छात्रसंघ अध्यक्ष के साथ धक्कामुक्की
Play video

UP College में छात्र गुटों में मारपीट, छात्रसंघ अध्यक्ष के साथ धक्कामुक्की

चुनावी रंजिश के चलते हुई घटना, कार्रवाई के लिए परिसर का मुख्य प्रवेश द्वार बंद करके दिया धरना
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 11 Dec 2017, 1:39 PM IST

वाराणसी. यूपी कालेज में छासंघ चुनाव की रंजिश को लेकर एक बार छात्र गुटों में मारपीट हो गयी है। बीच-बचाव करने गये छात्रसंघ अध्यक्ष नवीन सिंह के साथ भी धक्कामुक्की की गयी। सोमवार को मारपीट की घटना से परिसर का माहौल खराब होने से बच गया। कार्रवाई की मांग को लेकर छात्रसंघ अध्यक्ष ने अपने समर्थकों के साथ मुख्य द्वार बंद करके धरना दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को समझा कर शांत कराया है। परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की तैनाती की गयी है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी की पुलिस को बड़ा झटका, बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबी अतुल राय को नहीं भेज पायी जेल


यूपी कालेज में छात्र गुटों में मारपीट
IMAGE CREDIT: Patrika

यूपी कालेज छात्रसंघ चुनाव परिणाम आने के बाद से ही परिसर का माहौल खराब हो रहा है। छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव जीते नवीन सिंह व चुनाव हारे शिवम सिंह के समर्थकों में चुनाव परिणाम आने के कुछ घंटे बाद ही मारपीट हुई थी। छात्रसंघ अध्यक्ष ने दूसरे गुट पर कार्यालय में तोडफ़ोड़ करने व मारपीट का आरोप लगाया था और थाने में तहरीर भी दी थी। सोमवार को किसी बात को लेकर दोनों समर्थकों में मारपीट हो गयी है। छात्रसंघ अध्यक्ष नवीन सिंह के समर्थकों की पिटाई होने लगी तो वह भी बीच-बचाव करने पहुंचे। इस बात को लेकर छात्रसंध अध्यक्ष के साथ भी धक्कामुक्की की गयी। मारपीट होने के चलते परिसर में कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। इसके बाद छात्रसंघ अध्यक्ष के नेतृत्व में छात्रों ने कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्य द्वार बंद करके धरना दिया था।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश का कैसे होगा पालन जब बीजेपी विधायक ही करेंगे विरोध

काशी विद्यापीठ के बाद यूपी कालेज में हुआ विवाद
विश्वविद्यालय व कालेजों के लिए छात्रसंघ चुनाव बवाल का सबब बनता जा रहा है। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ छात्रसंघ चुनाव के बाद भी परिसर में कई दिनों तक मारपीट की घटना हुई थी अब यूपी कालेज का माहौल खराब होने लगा है। अभी सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय व हरिश्चन्द्र पीजी कालेज का छात्रसंघ चुनाव बाकी है।
यह भी पढ़े:-यूपी में है बीजेपी की सरकार, सपा इस माह होने वाले चुनाव में कैसे बचायेगी अपनी यह १० सीट