
वाराणसी. वीडीए में जब सेकेंड शनिवार व रविवार का अवकाश होता था तो शहर में अवैध निर्माण करने वालों की भरमार हो जाती है। वीडीए वीसी राजेश कुमार को जब इस बात की शिकायत मिली तो उन्होंने समीक्षा बैठक की। शनिवार को वीडीए वीसी की समीक्षा बैठक का बड़ा असर सामने आया है। वीडीए की विभिन्न टीम ने सनबीम स्कूल वरुणा, शिवपुर समेत एक दर्जन से अधिक अवैध निर्माण पर कार्रवाई की है। अवैध निर्माण को सील करके संबंधित थाने में इसकी सूचना दी गयी है। वीडीए की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़े:-गरीबों का खाद्यान्न डकार रहे कोटेदारों पर कार्रवाई, डीएम ने दो दुकानों को किया निरस्त
वीडीए वीसी राजेश कुमार ने जब अधीनस्थों को आईना दिखाया तो सभी वार्ड के जोनल अधिकारी व क्षेत्र प्रवर्तन अवर अभियंता सक्रिय हो गये। वीडीए की टीम ने वार्ड भेलूपुर के रविन्द्रपुरी, वार्ड दशाश्वमेध के महमूरगंज, खोजवां, मोमिनपुरा नक्कीघाट, सिकरौल वार्ड में दो, शिवपुर में पांच, चौक, कोतवाली व रामनगर वार्ड में एक-एक अवैध निर्माण को सील किया है। वीडीए ने अवैध निर्माण को सील करके इसकी जानकारी संबंधित थाने को भी दी है। वीडीए की कार्रवाई से सनबीम वरुणा शिवपुर भी बच नहीं पाया है। वीडीए के अनुसार सनबीम वरुणा स्कूल में निर्माण कार्य कराया जा रहा था। वीडीए ने स्कूल में जाकर अवैध निर्माण को रोकवा दिया है और शिवपुर थाने में इसकी सूचना भी दी गयी है।
यह भी पढ़े:-उफनती वरुणा नदी में मौत की छलांग लगा रहे बच्चों को जिलाधिकारी ने दी नसीहत
वीडीए में रहता था अवकाश तो कराने लगते थे निर्माण
वीडीए के अनुसार विभाग में अवकाश रहने का अवैध निर्माण करने वाले फायदा उठाते थे और उस समय निर्माण में जुट जाते थे इसलिए वीडीए कार्रवाई नहीं कर पाता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अवकाश में भी वीडीए की टीम अवैध निर्माण की सूचना मिलने पर कार्रवाई करेगी। वीडीए के इस अभियान से अवैध निर्माण पर कितना रोक लगती है यह समय ही बतायेगा।
यह भी पढ़े:-लगातार दूसरे दिन गंगा में घटाव जारी