लड़की को जबड़े में जकड़कर पानी में खींच ले गया समुद्री शेर, मच गया हड़कंप
सोशल मीडिया पर कनाडा का एक वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि जब एक बच्ची समुद्र के किनारे बैठी थी, तभी एक समुद्री शेर ने आकर उसे जबड़े में जकड़कर पानी में खींच लिया।