1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

12 फीट का अजगर निगल गया अपने से बड़ी तीन बकरियां

यह देखकर पूरे गांव वाले हैरान परेशान थे, क्योंकि जो जानवर अपने से बड़े जानवर को खा जाए उसके लिए इंसान को खाना कोई बड़ी बात नहीं होगी.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

विदिशा

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 10 Dec 2021, 1:06 PM IST

12 फीट का अजगर निगल गया अपने से बड़ी तीन बकरियां

12 फीट का अजगर निगल गया अपने से बड़ी तीन बकरियां

विदिशा. जिले में एक 12 फीट का अजगर तीन बकरियों को निगल गया, यह देखकर पूरे गांव वाले हैरान परेशान थे, क्योंकि जो जानवर अपने से बड़े जानवर को खा जाए उसके लिए इंसान को खाना कोई बड़ी बात नहीं होगी, जिसके चलते हर कोई दहशत में था, इसी बीच अचानक आए कांग्रेस नेता ने अजगर को पकड़ लिया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिंधु विक्रम सिंह गुरुवार को दौरे पर निकले थे कि रास्ते में भीड़ देखकर वे रुके। पता चला रास्ते में एक करीब 12 फीट का अजगर था, जो दो-तीन बकरियां खा चुका था। इससे ग्रामीण घबराए हुए थे।

ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग को भी खबर कर दी थी, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। यह स्थिति देख सिंधु विक्रम सिंह अपनी गाड़ी से उतरे और उन्होंने अजगर को रस्सी से बांध लिया। तब तक मौके पर पुलिस भी पहुंच चुकी थी, बाद में वह अजगर वन विभाग को सौंप दिया गया। कांग्रेस नेता के इस कार्य की ग्रामीणों ने सराहना की है। सिंधु विक्रम सिंह ने बताया कि वे घिनौची गांव से एक कार्यकर्ता के घर होते हुए निचरोन जा रहे थे कि रास्ते में भीड़ देखकर रुके। वहां अजगर रास्ते में था, जिसे पकड़कर वन विभाग को सौंपा है।

सेना के जवान के लिए हर आंख नम, मुख्यमंत्री देंगे अंतिम सलामी

अजगर को गांव में देखकर हर कोई परेशान था, उसे निकाल भगाने के प्रयास भी ग्रामीण कर रहे थे, इसी बीच वे डरे सहमें हुए भी थे, क्योंकि अजगर एक के बाद एक तीन बकरियों को निगल चुका था, दरअसल अजगर ऐसा जानवर है, जो अपने से बड़े दिखने वाले जानवरों को भी निगल लेता है। ऐसे में 12 फीट का अजगर काफी खतरनाक होता है। जिसे पकड़कर वन विभाग के सुपूर्द करने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।