5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब जोर से चिल्लाई बच्ची तो छोडकर भाग गए बदमाश, जानिए हैरान करने वाला मामला….

Demo pic आमवाी कॉलोनी में 13 वर्षीय बच्ची को अगवा करने का किया प्रयास, चिल्लाने पर छोड़ भागे जीप सवार

2 min read
Google source verification
crime, mp crime, patrika news, police, mp police, kidnep news, girl news, crime, vidisha patrika news, mp patrika news

विदिशा। 13 वर्षीय बच्ची जब अपने घर के बाहर खडी थी तो कुछ बदमाशों ने उसे अपने पास बुलाया और फिर उसे पकडकर कर जीप में बैठालने का प्रयास किया। लेकिन बदमाशों का यह प्रयास असफल ही रहा क्योंकि बच्ची को मामला समझ आ गया और वह जोर—जोर से चिल्लाने लगी और बदमाशों को मजबूरन उसे छोडकर भागने के लिए मजबूर होना पडा।

आमवाली कॉलोनी में बुधवार की दोपहर को एक 13 वर्षीय बालिका को उसके घर के सामने से ही जीप सवार अगवा कर ले जाने लगे, लेकिन बालिका के चिल्लाने पर जीप सवार उसे कुछ ही दूरी पर छोड़कर भाग गए। घटना की जानकारी लगते ही सिविल लाइंस टीआई संजीव चौकसे पुलिस बल के साथ पहुंचे और फुटेज देखे, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका।

सिविल लाइंस टीआई चौकसे ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे आमवाली कॉलोनी में विनायक स्कूल के सामने से 13 वर्षीय बालिका के अपहरण की सूचना पर वे तुरंत वहां पहुंचे। बालिका से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह घर के पास खड़ी थी। इस दौरान जीप में कुछ युवक आए और उसे जबरन पकड़कर जीप में बिठाकर ले जाने लगे, लेकिन उसके शोर मचाने पर जीप सवार उसे थोड़ी दूरी पर छोड़कर भाग गए और वे रोते हुए वापस घर पहुंची। बालिका या उसके परिजनों द्वारा थाना में शिकायत करने से इंकार किया गया इसलिए रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। वहीं घटना स्थल पर पूछताछ कर आरोपियों की तलाश की गई, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।

यहां हुई दुष्कर्म की कायमी

ग्राम थाना में चार माह पूर्व हुए युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में शिकायत पर बुधवार को आरोपी के खिलाफ कायमी की गई। शमशाबाद पुलिस ने बताया कि ग्राम थाना निवासी साढ़े अठारह वर्षीय युवती के साथ बरखेड़ी निवासी थानसिंह ने दुष्कर्म किया था। युवती ने बुधवार को परिजनों के साथ थाना आकर शिकायत की। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ कायमी की।

ग्राम ठर्र में किशोरी अगवा

ग्राम ठर्र निवासी एक किशोरी घर से बगैर बताए कहीं चली गई। परिजनों ने पड़ौसी पर अगवा करने का आरोप लगाया। सिविल लाइंस पुलिस ने बताया कि ग्राम ठर्र निवासी किशोरी बुधवार की दोपहर अगवा हो गई। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर संदेही के खिलाफ कायमी की।