1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुराने भवनों मेंं रंग-रोगन व मरम्मत कर होगी सीएम राइज स्कूलों की शुरुआत

नए शिक्षा सत्र से शुरू होगी योजना, स्कूलों में प्राथमिक कार्यों के लिए पांच-पांच लाख का बजट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

विदिशा

•

image

Bharat pandey

•

Updated: 22 Mar 2022, 12:58 AM IST

पुराने भवनों मेंं रंग-रोगन व मरम्मत कर होगी सीएम राइज स्कूलों की शुरुआत

पुराने भवनों मेंं रंग-रोगन व मरम्मत कर होगी सीएम राइज स्कूलों की शुरुआत

विदिशा। शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को प्राइवेट स्कूलों से बेहतर शिक्षा एवं सुविधा देने के लिए सीएम राइज स्कूल की महत्वपूर्ण योजना इस नए शिक्षा सत्र से शुरू होने जा रही है। पिछले एक वर्ष से इस योजना पर कार्य चल रहा था, लेकिन इस नए शिक्षा सत्र में अब सिर्फ 15 दिन शेष और हालत यह कि व्यवस्थाओं के लिए कुछ दिन पूर्व ही बजट मिला जबकि अभी स्टॉफ तय नहीं हुआ है। पुराने ही भवनों में ही रंग-रोगन, मरम्मत व बुनियादी जरूरतों के कार्यकराकर सीएम राइज स्कूलों की शुरूआत करने की तैयारी है।

मालूम हो कि जिले में प्रथम चरण के तहत सात स्कूल सीएम राइज के लिए चयनित हैं। यह स्कूल जिले केे सातों ब्लाक मुख्यालयों के है। पिछले कई महीनों से स्कूलों के चयन के लिए प्रक्रिया चल रही थी और इस प्रक्रिया में जिले में 200 स्कूल चिन्हित हुए इनमें ब्लॉक स्तर पर इस नए सत्र में इन स्कूलों की शुरूआत होगी। इसके लिए पुराने स्कूलों में बिजली सुधार, पेयजल, शौचालयों, फर्स मरम्मत, फर्नीचर आदि जरूरतों पर ध्यान दिया जा रहा है और यह कार्य मार्च माह में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं प्राचार्य व शिक्षकों आदि का भी परीक्षा के जरिए चयन किया जा चुका। इसमें शिक्षकों की गोपनीय चरित्रावली भी जांचा जाना है जिसमें समय लग सकता है। इसलिए पुराने स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं व शिक्षकों के जरिए ही सीएम राइज स्कूलों की शुरूआत होगी।

स्कूलों के नए स्वरूप में लग सकते हैं तीन वर्ष
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यह स्कूल विश्वस्तरीय शिक्षा के अनुरूप होंगे और गरीब बच्चे भी निजी स्कूलों की तरह इन सर्वसुविधायुक्त स्कूलों में नर्सरी से कक्षा12वीं तक शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। सीएम राइज स्कूलों की क्षमता 1500 से अधिक बच्चों की होगी। इन स्कूलों में पढऩे वाले विद्यार्थियों को एक किलोमीटर के बाद कक्षा के स्तर अनुसार परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी ताकि बच्चों का प्रतिदिन स्कूल आना जाना सुनिश्चित हो सके।

प्रबंधक व उप प्राचार्य का होगा नया पद
जानकारी के अनुसार स्कूलों में प्राचार्य के अलावा उप प्राचार्य एवं प्रबंधक का पद भी रहेगा। इससे स्कूल संचालन सुलभता से होगा। स्कूलों में शिक्षकों का भी पर्याप्त स्टॉफ रहेगा और आगामी समय में स्कूलों में यह बदलाव दिखाईदेने लगेगा। सत्र शुरू होने के साथ ही विभिन्न सुविधाओं के कार्य भी होंगे और उनका लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा।

31 मार्च तक सभी स्कूलों में कार्य पूरा होने हैं
नए शिक्षा सत्र से सीएम राइज स्कूल शुरू हो जाएंगे। ्र31 मार्च तक सभी स्कूलों में कार्य पूरा होने हैं। इसमें पेयजल, बिजली , शौचालयों, फर्स मरम्मत फर्नीचर आदि कार्य प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं। - विनोद चौधरी अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान


प्रथम चरण में यह स्कूल हैं चयनित
शासकीय राजेंद्र नगर स्कूल, गंजबासौदा
उत्कृष्ट विद्यालय ग्यारसपुर
उत्कृष्ट विद्यालय कुरवाई
उत्कृष्ट विद्यालय लटेरी
उत्कृष्ट विद्यालय नटेरन
उत्कृष्ट विद्यालय सिरोंज
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरईपुरा विदिशा