1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोपाल से आई विजिलेंस टीम का जफर के घर छापा, बिजली चोरी पर 1.5 लाख रुपए का जुर्माना

एमडी के आश्वासन पर बिजली अधिकारियों की हड़ताल खत्म
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

विदिशा

•

image

Bharat pandey

•

Updated: 24 Mar 2022, 1:13 AM IST

भोपाल से आई विजिलेंस टीम का जफर के घर छापा, बिजली चोरी पर क्र1.5 लाख का जुर्माना

भोपाल से आई विजिलेंस टीम का जफर के घर छापा, बिजली चोरी पर क्र1.5 लाख का जुर्माना

गंजबासौदा/विदिशा। बिजली कंपनी की भोपाल विजीलेंस टीम ने बुधवार को गंजबासौदा के जवाहर रोड स्थित जफर कुरैशी के घर पर छापा मारा और चोरी की बिजली जलाने का प्रकरण कायम किया। अधीक्षण यंत्री सच्चिदानंद शुक्ला को लोकायुक्त द्वारा रिश्वत के आरोप में पकड़वाने वाले गंजबासौदा के जफर कुरैशी के खिलाफ पूरे सर्किल के बिजली अधिकारी-कर्मचारी जब लामबंद होकर सारे काम बंद कर हड़ताल पर बैठ गए, तो बिजली कंपनी ने भोपाल से विजीलेंस टीम गंजबासौदा भेजी।

विजीलेंस टीम को जफर के घर ताले मिले, लेकिन बिजली चोरी पकड़ आ गई। बिजली कंपनी भोपाल की विजीलेंस टीम ने प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में वीडियोग्राफी करते हुए कार्रवाई की और पाया कि जफर के घर पर पोल से डायरेक्ट बिजली चोरी कर घर में 6-7 एसी जो बाहर से ही दिख रहे थे चलाए जा रहे थे। ताला डला होने के कारण अंदर की बिजली खपत और उपकरणों का पता नहीं चल सका है। विजीलेंस टीम ने इस मामले में जफर कुरैशी पर करीब डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना लगाते हुए प्रकरण कायम किया है।

बिजली कंपनी के गंजबासौदा डीई राजीव रंजन ने बताया कि पूरी कार्रवाई भोपाल से आई विजीलेंस टीम ने की है। टीम के 6 लोगों ने स्थानीय टीआइ और पुलिस बल के साथ ही तहसीलदार की उपस्थिति में इस कार्रवाई को अंजाम दिया। रंजन ने बताया कि चोरी की बिजली सीधे पोल से जलाई जा रही थी। हर माह मात्र 100-150 रुपए का बिल आ रहा था, जबकि विजीलेंसटीम को बाहर से ही 6-7 एसी लगे मिले। कार्रवाई की भनक लगने पर आरोपी घर में ताला डालकर भाग गया था, जिससे पड़ताल नहीं हो सकी।

नशेनी लगाकर चढऩा गलत
वहीं जफर कुरैशी का कहना है कि बिजली कंपनी मेरे ऊपर राजीनामे के लिए दबाव बना रही है, जिसके चलते यह कार्यवाई की गई है। घर पर ताला लगा था तो नशेनी लगाकर घर मे चढ़े हैं जो गलत है।


सीई को भी हड़तालियों की न...
एसई पर लोकायुक्त द्वारा रिश्वत का प्रकरण बनाए जाने के बाद से ही सर्किल के बिजली अधिकारी-कर्मचारी आंदोलित हैं। वे पूरे प्रकरण की जांच कराए जाने की मांग पर अड़े हैं। बुधवार को उन्होंने सारे काम वसूली, बिजली मरम्मत आदि बंद कर हड़ताल शुरू कर दी। मार्च के माह में वसूली बुरी तरह प्रभावित होती देख मुख्य महाप्रबंधक भी हड़तालियों के बीच पहुुंचे और मार्च के दिनों में यह हड़ताल नहीं करने का आग्रह किया, लेकिन आंदोलनकारी उनकी भी नहीं माने।

एमडी के भरोसे पर हड़ताल खत्म
हड़तालियों ने बताया कि इस मामले में अभियंता संघ और यूनाइटेड फोरम के प्रदेश संयोजक वीकेएस परिहार ने बिजली कंपनी के प्रबंध निदेशक से चर्चा की। इस पर एमडी ने आंदोलनकारियों को 7 दिन में कमेटी बनाकर जांच का भरोसा दिलाया है। इसके बाद हड़ताल खत्म कर दी गई।