23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धार्मिक संगठनों के निशाने पर आए IAS बुद्धेश कुमार वैद्य की कलेक्टरी छिनी, सीएम के करीबी को मिली कमान

IAS Buddesh Kumar Vaidya : 2014 बैच के कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य को 5 महीने पहले मार्च 2024 में ही कलेक्टरी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। धार्मिक स्थल बीजा मंडल को पुरातात्विक विभाग के हवाले से मस्जिद बताने वाला पत्र हो सकता है तबादले की बड़ी वजह। जाने क्यों..।

less than 1 minute read
Google source verification
IAS Buddesh Kumar Vaidya

IAS Buddesh Kumar Vaidya : मध्य प्रदेश की मोहन सरकार द्वारा शनिवार देर रात को 26 आइएएस अफसरों के तबादलों के बाद से राज्य की सियासत गरमाई हुई है। इसी कड़ी में विदिशा से हटाए गए 2014 बैच के कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य को लेकर खासा चर्चा होने लगी है। उन्हें 5 महीने पहले मार्च 2024 में ही कलेक्टरी की कमान सौंपी गई थी। यह पोस्टिंग उन्हें केंद्रीय कृषि मंत्री और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का विश्वनीय होने के कारण मिली थी।

खास बात ये है कि आईएएस बुद्धेश कुमार वैद्य के प्रशासनिक नेतृत्व में ही लोकसभा चुनाव हुआ था। विदिशा से शिवराज सिंह चौहान रिकॉर्ड मतों से जीते। इस बीच शनिवार को एकाएक समीकरण बदले और उन्हें गृह विभाग में उप सचिव बनाकर वापस बुला लिया गया है।

यह भी पढ़ें- 26 IAS और 21 IPS अफसरों के ट्रांसफर, इन जिलों के कलेक्टर-एसपी बदले गए, यहां देखें लिस्ट

विवादित पत्र हो सकता है बदलाव की वजह

विदिशा कलेक्टर बदले जाने की कई वजहें होना संभव हैं। इन्हीं में एक वजह धार्मिक स्थल बीजा मंडल को पुरातात्विक विभाग के हवाले से मस्जिद बताने वाला पत्र भी हो सकता है। ये पत्र हाल ही में लिखा गया था, जिसका हिंदू संगठनों द्वारा खासा विरोध किया गया। पूर्व राज्यसभा सदस्य और भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा ने भी इसका विरोध करते हुए कलेक्टर को हटाने की मांग की थी।

यह भी पढ़ें- IAS-IPS अफसरों के तबादलों पर गर्माई सियासत, जीतू पटवारी ने पूछे कड़े सवाल

यह भी पढ़ें- सागर हादसे में हटाए गए कलेक्टर दीपक आर्य को 7 दिन में मिली बड़ी जिम्मेदारी, दीवार गिरने से गई थी 9 बच्चों की जान