
महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया तो सड़कों पर उतरेगी महिलाएं
विदिशा। रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि और महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस ने माधवगंज चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका किरार ने कहा कि सरकार ने यदि महंगाई पर शीघ्र नियंत्रण नहीं किया तो महिलाएं इसके विरोध में सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगी। इस दौरान धरना स्थल पर रसोई गैस का सिलेंडर रखा हुआ था और महिलाएं हाथ में कटोरे लेकर बढ़ती महंगाई और इसके नियंत्रण में असफल हो रही सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी करती रहीं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष किरार ने कहा कि कांग्रेस सरकार में रसोई गैस के दाम 400 से 425 रुपए तक रहे जो अब 1 हजार से अधिक हो चुके हैं। हर वस्तुओं में कीमतें बढ़ रही इससे महिलाओं की रसाेई का बजट बिगड़ चुका है और इससे महिलाओं में खासी नाराजी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अच्छे दिन की बात कहकर महिलाओं से छल किया जिसे महिलाएं बर्दाश्त नहीं करेगी। महंगाई के खिलाफ इस विरोध प्रदर्शन को विधायक शशांक भार्गव ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सोती सरकार को जगाने के लिए महिला कांग्रेस ने यह आंदोलन किया। उन्होंने कहा कि िस्थति ठीक नहीं है महंगाई एवं बेरोजगारी गंभीर समस्या बनती जा रही लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव बिल्किस जहां, प्रदेश महासचिव राजकुमारी रैकवार सहित अनीता जैन, पुष्पा बैरागी,रानी साहू, प्रीति कुशवाह, श्वेता जैन, मंजू कुशवाह, कांग्रेस नेता अजय कटारे, रमेश तिवारी, रामराज दांगी, विजयकांत रैकवार आदि भी शामिल रहे।
I I I I I I I I I I I I I I I I
Published on:
17 May 2022 12:46 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
