8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुपाश्र्वनाथ का महामस्तकाभिषेक, स्वाध्याय भवन का हुआ लोकार्पण

आचार्यश्री विद्यासागर के ५० वें संयमोत्सव पर आयोजन

2 min read
Google source verification
vidisha, vidisha news, vidisha patrika, patrika news, patrika bhopal,

सुपाश्र्वनाथ का महामस्तकाभिषेक, स्वाध्याय भवन का हुआ लोकार्पण

विदिशा। आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के ५० वें संयमोत्सव के अवसर पर बिट्ठलनगर स्थित जिनालय में भगवान सुपाश्र्वनाथ स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया और उनका महामस्काभिषेक किया गया। जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान लोगों का उत्साह अलग नजर आ रहा था। कार्यक्रम में मौजूद लोग भक्ति मेें झूम रहे थे और उस पूरे कार्यक्रम का आनंद उठा रहे थे।

यहां मौजूद लोगों ने सुबह भगवान का महामस्तकाभिषेक किया गया और स्थापित सभी नौ तीर्थंकरों की प्रतिमाओं का अभिषेक कर शांतिधारा कराई गई। नित्य नियम पूजन के बाद जन्मकल्याणक पूजन करने के बाद आचार्यश्री विद्यासागर द्वारा और संत निवास के साथ ही स्वाध्याय भवन का लोकार्पण किया गया। ये लोकार्पण समाज के संरक्षक ह्दयमोहन जैन ने किया।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत जल अभिषेक से हुई। जिससे हमें भी जलाभिषेक करने का अवसर मिला। कार्यक्रम मेें हिस्सा लेकर मन बहुत शांत हो लग रहा है। भक्ति भाव का जीवन बहुत ही प्यारा होता है। ऐसा सिर्फ ऐसे स्थानों पर जाकर ही महसूस होता है।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कन्या महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य सतीश चंद्र जैन ने मंदिर के बारे में बताते हुए कहा कि समाधिस्थ ऐलकश्री निशंक सागर महाराज की प्रेरणा से बिट्ठलनगर का सुपाश्र्वनाथ मंदिर बना और उसके साथ ही विद्या निशंक निलयम (संत निवास एवं स्वाध्याय भवन) का निर्माण एवं लोकार्पण मंदिर की नई साज सज्जा के साथ किया जा रहा है। जिससे मंदिर दिखने में बहुत ही आकर्षित लग रहा है। यहां की सुदरता सभी के मन को मोह रही है।

समाज के प्रवक्ता अविनाश जैन ने बताया कि इस अवसर पर समाज के समाज के प्रकाश चौधरी, रमेश चंद्र जैन, अविनाश जैन, नरेश जैन, एएल फणींश, आनंद कुमार सिंघई, ओमप्रकाश जैन आदि ने आचार्यश्री के चित्र का अनावरण और दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन अभय वैद्य ने किया। विद्या निशंक निलयम् में सहयोग के लिए डॉ. महेन्द्र जैन और आकाश जैन सहित समाज के सहयोगियों का अभिनंदन किया गया।