नीति आयोग के सदस्य भी रहे श्रमदान में शामिल
सुबह बेतवा पर हुए श्रमदान में नीति आयोग के सदस्य अमित गौरे, खुशबू खंडेलवाल, हरजिंदर सिंह भी शामिल रहे और बेतवा की स्वच्छता के तगाडिय़ों से कचरा फेंका, फावड़े से नदी से कीचड़ व जलकुंभी निकाली। श्रमदान में एसडीएम रविशंकर राय, बेतवा मुक्ति समिति सचिव मनोज पांडे, बेतवा उत्थान समिति सचिव अतुल शाह, डीपीसी सुरेश खांडेकर सहित प्रमोद व्यास, सुमन सोनी, मंजरी जैन, मिथलेश श्रीवास्तव व विभिन्न संगठनों के सदस्य पदाधिकारी मौजूद रहे।