10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुतला दहन प्रदर्शन के दौरान इंका नेत्री बेहोश

पुतला दहन प्रदर्शन के दौरान इंका नेत्री बेहोश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

विदिशा

•

image

Bhupendra Malviya

•

Updated: 16 Jun 2018, 12:29 PM IST

vidisha, vidisha news, vidisha patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, protest, strike, hunger strike, strike against congress,

पुतला दहन प्रदर्शन के दौरान इंका नेत्री बेहोश

विदिशा। प्रशासन से पीडि़त एक परिवार द्वारा की जा रही भूख हड़ताल के तीन दिन बाद भी सुनवाई नहीं होने पर कांगे्रस ने शुक्रवार को जिला प्रशासन का पुतला दहन किया। इस दौरान फायर ब्रिगेड के पानी का पे्रशर पडऩे से इंका नेत्री आशासिंह राजपूत बेहोश हो गई। वहीं भूखहड़ताल पर बैठी मीना रसोतिया की तबीयत भी बिगड़ गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

प्रदर्शन के दौरान यह स्थिति बनने पर कांग्रेस नेताओं का गुस्सा बढ़ गया और प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हाइवे पर आ गए। इससे करीब 15 मिनट तक हाइवे पर आवागमन रुका रहा। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उनका प्रदर्शन शांतिपूर्ण था लेकिन प्रशासन ने जानबूझकर ऐसी स्थिति निर्मित की। उनका कहना है कि गुलाबगंजमें नायब तहसीलदार ने 70 कब्जेदारों की दुकानों में से सिर्फ चंद्रमोहन रसोतिया की दुकान को ही तोड़ा और परिवार से बदसलूकी की। इसी बात को लेकर उसके माता-पिता न्याय की मांग को लेकर यहां तीन दिन से भूख हड़ताल पर है। उन्हें न्याय दिलाना तो दूर कोई अधिकारी उनसे मिलने तक नहीं आया।

Vidisha news,
vidisha patrika
,
patrika news
,
patrika bhopal
,
bhopal mp
,
protest
,
strike
,
hunger strike
, strike against congress, " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/06/16/putla_2963315-m.jpg">

इस अन्याय के खिलाफ कांग्रेस ने यह प्रदर्शन किया तो इस प्रदर्शन को भी दबाने का प्रयास किया गया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पुतला दहन के दौरान उन पर फायर ब्रिगेड से तेज प्रेशर से पानी फेंका जा रहा था। इस दौरान इंका नेत्री आशासिंह राजपूत जब फायर ब्रिगेड पर चढ़कर पानी के इस पे्रशर को रोकने का प्रयास करने लगी इस दौरान पानी का प्रेशर उनके मुंह पर लगा और वह वहीं फायर ब्रिगेड पर ही गिरकर बेहोश हो गई। वहीं तीन दिन से भूख हड़ताल पर बैठी मीना रसोतिया की हालत भी बिगड़ गई दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रदर्शन के दौरान दीपक बाजपेयी, देवेंद्र राठौर, राजा यादव, बंटी सक्सेना, अजय कटारे, सुनील दांगी आदि मौजूद रहे।