2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वेतन नहीं मिलने से नाराज पॉलीटेक्निक कर्मचारियों ने उठाया बड़ा कदम

प्राचार्य एवं समिति सचिव के समक्ष की वेतन की मांग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

विदिशा

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 19 Jan 2018, 6:03 PM IST

PROTEST

विदिशा। एसएटीआई में दो समितियों के विवाद से पोलीटेक्निक कॉलेज के कर्मचारियों का वेतन अटक गया है। इस बात से नाराज सभी कर्मचारी एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। प्राचार्य कक्ष में पहुंचे और वेतन दिलाने की मांग की। प्राचार्य के बाद कर्मचारी महाराजा जीवाजीराव एजुकेशन सोसायटी के सचिव से भी मिले और वेतन न मिलने की समस्या से उन्हें अवगत कराया।

मालुम हो कि एसएटीआई में दो समितियों के बीच विवाद चल रहा है। इससे बैंक में कॉलेज के खाते होल्ड हो गए हैं और बैंक से किसी तरह का भुगतान कॉलेज को नहीं हो रहा है। पॉलीटेक्निक कर्मचारियों का कहना है कि दिसंबर माह का वेतन जो 1 जनवरी को मिल जाना था, लेकिन 19 दिन हो गए और अब तक वेतन नहीं मिली जिससे उनकी परेशानी बढ़ गई है। इस दौरान कर्मचारियों ने प्राचार्य डॉ. आरके सोनी से 139 डीए के साथ उन्हें शीघ्र वेतन दिलाने की मांग की। इस दौरान सभी कर्मचारी महाराजा जीवाजीराव एजुकेशन सोसायटी के सचिव डॉ. लक्ष्मीकांत मरखेड़कर से भी मिले और वेतन नहीं मिलने की समस्या से उन्हें अवगत कराया। डॉ. मरखेड़कर ने शीघ्र वेतन दिलाने के लिए आश्वस्त किया।

172 कर्मचारी है वेतन से वंचित
कॉलेज कर्मचारियों के मुताबिक कॉलेज में नियमित, संविदा व अन्य सभी तरह के कुल 172 कर्मचारी है। जिन्हें वेतन नहीं मिल पाया है। नियमित कर्मचारियों ने 139 प्रतिशत डीए के साथ वेतन देने की एवं अन्य कर्मचारियों ने उनका वेतन बढ़ाए जाने की मांग की। वहीं कर्मचारियों ने ये भी कहा कि जल्द ही वेतन न मिलने पर कर्मचारियों का प्रदर्शन और उग्र हो जाएगा। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन न मिलने से आर्थिक स्तिथि खराब होती जा रही है।

सोसायटी विवाद में बैंक ने एकाउंट होल्ड कर लिए हैं। इस संबंध में बैंक मैनेजर, रीजनल मैनेजर, कलेक्टर से भी चर्चा हो चुकी। जल्द ही वेतन भुगतान की समस्या हल की जाएगी।
- डॉ. आरके सोनी, प्राचार्य, पॉलीटेक्निक कॉलेज