मुनिराज पीतलमिल चौराहे तक पहुंचे और उम्मीद थी कि वे ओवरब्रिज से होकर सीधे अरिहंत विहार जिनालय पहुंचेंगे, लेकिन वे खरीफाटक बाहर स्थित चंद्राप्रभु जिनालय में प्रभु दर्शन करते हुए, फिर ओवरब्रिज से अरिहंत के लिए रवाना हुए। यहां बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबियों ने मुनिराजों को नमोस्तु किया और फिर वे जिनदर्शन के लिए मंदिर में पहुंचे। उधर शीतलधाम में पं. महेन्द्र जैन के निर्देश में अष्ठानिका महापर्व के अवसर पर श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का पांचवे दिन के कार्यक्रम संपन्न हुए। यहां भगवान का अभिषेक, शांतिधारा उपरांत पूजन किया गया और अपने परिवार की सुख समृद्धि के लिए मंगल कामनाएं की। सभी कार्यक्रमों में जैन धर्मावंबियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।