
छात्राओं
विदिशा/गंजबासौदा. सिरोंज रोड स्थित शासकीय कन्या सुभद्रा महाविद्यालय में कई समस्याएं हैं। इन समस्याओं के चलते विद्यार्थी परिषद ने गुरुवार को महाविद्यालय परिसर के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया है। तालाबंदी के दौरान विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ ताले खुलने के इंतजार में बाहर खड़ा रहा। प्रदर्शन के बाद एक ज्ञापन प्राचार्य के नाम दिया है। दिए हुए ज्ञापन में तीन दिन का समय प्राचार्य को समस्याओं का निराकरण करने दिया गया है।
यदि तीन दिवस के अंदर समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी। जिसकी जबावदारी कालेज प्रबंधन की होगी। ज्ञापन में कहा गया है कि लायब्रेरी में नवीन कोर्स की पुस्तकों की व्यवस्था नहीं है साथ ही लायब्रेरी समय पर नहीं खुलती है। महाविद्यालय में क्लास रूम व्यवस्थित नहीं है, साफ-सफाई भी समय पर नहीं होती है।
महाविद्यालय का वाटर कूलर भी बंद है, महाविद्यालय में सुरक्षा की द्रष्टि से कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं। विद्यार्थी परिषद ने कालेज में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की मांग की है। पिछले कई वर्षो से कालेज में पुताई नहीं हुई है। विद्यार्थी परिषद ने पुताई की मांग की है। महाविद्यालय में जो शौचालय हैं वह व्यवस्थित नहीं हैं। पानी की एवं दरबाजा लॉक करने की व्यवस्था कराई जाए। छात्राओं के आवागमन की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। कालेज के बाहर अधिक्रत बस स्टॉप बनवाया जाए। जिससे कि छात्राओं को परेशानी न हो।
कालेज में जनरेटर उपलब्ध नहीं है और लाईट भी नहीं रहती है। जिससे छात्राओं को परेशानी होती है। कई बार पूर्व में भी अपनी मांगों को लेकर प्राचार्य को आवेदन दिए जा चुके हैं लेकिन मांगों का निराकरण नहीं हो सका है। जिससे छात्राओं को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विद्यार्थी परिषद मांग करता है कि कालेज में जो समस्याएं हैं उन्हे तत्काल प्रभाव से दूर नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। साथ ही दिए हुए ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि तीन दिन के अंदर समस्याओं का निराकरण हो और नहीं होता है तो उग्र आंदोलन विद्यार्थी परिषद करेगा। ज्ञापन देने वालों में करण, सुभम ठाकुर, नंदनी, पूजा, सपना, रीना विश्वकर्मा, निधि पटेरिया, सृष्टि रघुवंशी, पूजा दांगी, सुरभि झा, मनीष झा आकाश सहित विद्यार्थी परिषद के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
वहीं इस संबंध में एसडीएम प्रकाश नायक का कहना है कि मामला मेरी जानकारी में है, प्राचार्य जैन को निर्देशित किया है कि छात्राओं की मांग जायज है और तीन दिन नहीं तीन दिन के पहले उनकी मांगों को पूरा किया जाए और नहीं किया तो कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
10 Aug 2018 01:23 pm
बड़ी खबरें
View Allविदिशा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
