27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंतरिक्ष से विदिशा तक, NASA की शान, एमपी की जान हैं Sunita Williams

Sunita Williams MP Ki Beti: अंतरिक्ष में करीब नौ माह बिताने के बाद लौटीं भारतीय मूल की दूसरी महिला अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स का पुश्तैनी घर है एमपी में, जानें कैसे भारत से जुड़ी हैं उनकी जड़ें, क्यों कहलाती हैं MP की बेटी
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

विदिशा

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 24 Mar 2025, 10:31 AM IST

Sunita Williams MP ki beti

Sunita Williams MP ki beti

Sunita Williams MP Ki Beti: अंतरिक्ष में करीब नौ माह बिताने के बाद लौटीं भारतीय मूल की दूसरी महिला अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams MP ki Beti) मध्य प्रदेश से गहरा नाता है। उनके पूर्वज विदिशा के रहने वाले थे। पूर्वज 125 साल पहले वाराणसी, गुजरात फिर मुंबई पहुंचे। यहीं से सुनीता के पिता अमरीका चले गए। सुनीता का जन्म अमरीका में हुआ, लेकिन उनके दादा नर्मदाशंकर पांडेय का जन्म विदिशा में किले अंदर मोहल्ले में हुआ था। विदिशा के पूर्व सांसद प्रताप भानू शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया, आज भी धर्माधिकारी के आवास के पीछे सुनीता के पूर्वजों का मकान है।

मुंबई में सुनीता से मिलकर बताया था पूर्वजों का इतिहास

पूर्व सांसद प्रताप भानू शर्मा ने बताया, धर्माधिकारी गोविंद प्रसाद शास्त्री ने सुनीता विलियम्स के पूर्वजों के दस्तावेज उन्हें दिए थे। दस्तावेज के आधार पर पूर्व सांसद ने 2013 में मुंबई में सुनीता से मुलाकात की। बताया कि रामलीला सभा के दस्तावेज में उनके दादा नर्मदा शंकर पांडेय के विदिशा में जन्म के प्रमाण हैं। तब सुनीता ने विदिशा आने का वादा किया था। शर्मा ने बताया, विदिशा के लोगों में एक बार फिर सुनीता के पैतृक जमीन पर आने की आस जगी है। पूर्व सांसद जल्द उनसे मिलने का प्रयास करेंगे।


काशी से गुजरात और अमरीका तक का सफर

पूर्व सांसद शर्मा ने बताया, रामलीला सभा के दस्तावेज के मुताबिक सुनीता विलियम्स के दादा नर्मदाशंकर पाण्डेय पिता बृजलाल पाण्डेय के साथ करीब 125 साल पहले काशी गए थे। वहीं बीमारी से बृजलाल की मौत हो गई थी। तब काशी के संत 8 साल के नर्मदाशंकर को गुजरात के मेहसाणा ले गए। नर्मदाशंकर वहीं एक मंदिर में पुजारी हो गए। बाद में नौकरी करने मुंबई पहुंचे और वहीं बस गए। मुंबई में ही सुनीता के पिता दीपक पांड्या का जन्म हुआ। वे डॉक्टर बने और अमरीका में बस गए। अमरीका में ही सुनीता का जन्म हुआ।

मैं मूल रूप से विदिशा से- Sunita Williams

2007 में भी एक साक्षात्कार में सुनीता विलियम्स ने खुद कहा था कि 'मैं मूल रूप से विदिशा से हूं। उनका ये कहना इस बात की पुष्टि करता है कि वे भारतीय जड़ों से गहरी जुड़ी हैं। उनके पूर्वजों का एमपी से गहरा जुड़ाव है।

विदिशा में है सुनीता विलियम्स का पुश्तैनी मकान

अंतरिक्ष में करीब नौ माह बिताने के बाद लौटीं भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स का मध्यप्रदेश से नाता रहा है। सुनीता के पूर्वज विदिशा के रहने वाले थे, जो 125 साल पहले वाराणसी, गुजरात और फिर मुंबई चले गए थे। यहीं से सुनीता के पिता अमरीका गए। सुनीता का जन्म अमरीका में हुआ, लेकिन उनके दादा नर्मदाशंकर पांडेय का जन्म विदिशा में किले में एक मोहल्ले में हुआ था। आज भी यहां सुनीता के पूर्वजों का घर है। पूर्व सांसद ने 2013 में मुंबई में सुनीता से मुलाकात की थी।

-प्रताप भानु शर्मा, पूर्व सांसद

ये भी पढ़ें: डेढ़ घंटे योग, मंदिर तक दौड़ के बाद कार चलाते योगाचार्य को आया साइलैंट अटैक

ये भी पढ़ें: एमपी की सड़कों पर साइकिल चलाते दिखे ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, खेला क्रिकेट, देखें फोटो, वीडियो