28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Vidisha / मौसम की बेरुखी से पाला की सभांवना बड़ी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

मौसम की बेरुखी से पाला की सभांवना बड़ी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

सुबह से रहा कोहरा, दिनभर चली शीत लहर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

विदिशा

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 18 Jan 2020, 6:53 PM IST

,विदिशा। इस तरह कोहरे के कारण बेतवा पुल पर सुबह लाइट जलाकर निकले वाहन।

,विदिशा। इस तरह कोहरे के कारण बेतवा पुल पर सुबह लाइट जलाकर निकले वाहन।

विदिशा@अनिल कुमार सोनी की रिपोर्ट...

इन दिनों लगातार चल रही शीत लहर और मौसम की बेरूखी के कारण अब मौसम विभाग ने भी एक-दो दिन में पाला की आशंका जताई है। जिससे किसानों की चिंताए बढ़ गई हैं। वहीं शनिवार की सुबह से घना कोहरा होने और दिनभर चली शीत लहर ने लोगों को खूब कपकपाया।

सुबह से ही शहर में घना कोहरा देखने को मिला। नौ बजे तक खूब कोहरा रहा। जिसके चलते दृश्यता महज आठ से 10 मीटर की रही। इस कारण सभी वाहन चालक वाहनों की लाइट जलाकर चलते दिखे। वहीं वाहनों की रफ्तार भी काफी धीमी थी या यूं कहें कि वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे थे। स्वामी विवेकानदं चौराहा, रामलीला चौराहा, पीतलमिल चौराहा, ढोलखेड़ी चौराहा पर काफी कोहरा सुबह के समय देखने को मिला। खासकर बेतवा के पुल पर नजारा तो देखने लायक था। पुल के दोनों तरफ दूर-दूर तक कुछ नजर ही नहीं आ रहा था। सिर्फ कोहरा ही कोहरा दिख रहा था। लेकिन समय बढऩे के साथ ही कोहरा दोपहर तक हट गया था।

तापमान आया ५०५ डिग्री तक
सुबह से कोहरे और शीत लहर के चलते शनिवार को तापमान न्यूनतम ५.५ डिग्री तक आया। जबकि विगत दो दिनों से तापमान ११ डिग्री के आसपास था। वहीं अधिकतम तापमान २१ डिग्री रहा। सुबह से लेकर रात तक शीत लहर चलती रही और मौसम में खूब ठंडक रही। जिसके चलते दिन में ही लोग गर्म कपड़े पहने बाजार में नजर आए और जगह-जगह अलाव जलाकर ठंड से बचने का जतन करते दिखे।


इनका कहना है
रविवार को तापमान साफ रहेगा, लेकिन अब पाले की आशंका बढ़ गई है। रविवार-सोमवार की रात पाला पड़ सकता है। सोमवार को बादल होंगे और तापमान बढ़ेगा। विदिशा का न्यूनतम तापमान ५.५ डिग्री और अधिकतम तापमान २१ डिग्री रहा। वहीं दृश्यता आठ से १० मीटर रही।
- एसएस तोमर, कृषि वैज्ञानिक