1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से ट्रक में लगी आग, चालक की मौत, दो घायल

सतपाड़ा ग्रंट के पास हादसा... मंडीदीप से यूरिया खाद लेकर जा रहा था ट्रक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

विदिशा

•

image

Bharat pandey

•

Updated: 5 Mar 2022, 7:00 AM IST

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से ट्रक में लगी आग, चालक की मौत, दो घायल

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से ट्रक में लगी आग, चालक की मौत, दो घायल

विदिशा। करारिया थानांतर्गत सतपाड़ा गंं्रट के पास शुक्रवार सुबह एक ट्रक के हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत एवं दो युवकों के घायल होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ट्रक खाद से भरा था और मंडीदीप से सतपाड़ा जा रहा था। सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया। ग्रामीण विद्युत तारों के रखरखाव पर विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोशित हो गए। पुलिस अधिकारी व राजस्व अधिकारियों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।

पुलिस ने बताया कि ग्राम ललरिया निवासी ट्रक चालक करीब 50 वर्षीय अजीज खां ट्रक में मंडीदीप से यूरिया खाद लेकर सतपाड़ा जा रहा था। ट्रक में उसके दो बेटे भी साथ थे। सुबह करीब 9 बजे ग्राम सतपाड़ा ग्रंट के पास सडक़ पर हाइटेंशन लाइन की चपेट में ट्रक आया और तार टूटकर ट्रक पर गिर गया। इस दौरान करंट लगने से अजीज खां की मौत हो गई वहीं इस दौरान ट्रक में आग लगने से उसके दोनों पुत्र आग में झुलस गए। इस आग से ट्रक काफी जल गया वहां यूरिया खाद भी पूरी तरह जल गई। घटना के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और पुलिस के पहुंचने से पूर्व वहां मौजूद ग्रामीणों ने ट्रक चालक व उसके पुत्रों को ट्रक से बाहर निकाल लिया। सूचना पर पुलिस, फायर ब्रिगेड व एंबूलेंस भी मौके पर आई और इन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहंा ट्रक चालक के शव का जिला अस्पताल में पीएम हुआ है। इस दौरान अस्पताल में कई ग्रामीणजन व परिजन मौजूद रहे।

यात्री बसों का भी रहता है आना-जाना
ग्राम शेरपुर के सरपंच हसीन खां, ग्राम पंचायत ललरिया सरपंच खलील सहित ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर यात्री बसों का भी आवागमन रहता है, जबकि तार पर्याप्त ऊंचाई पर नहीं है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। अन्य सडक़ों पर भी ऐसी ही स्थिति है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां पीपलखेड़ा में नहर के पास बिजली तार काफी नीचे हैं। जहां हार्वेस्टर तार से टकराने का डर बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि हादसे की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए जिला प्रशासन एवं विद्युत विभाग को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली से ग्रामीण नाराज
इस घटना के दौरान आसपास क्षेत्र के करीब 400 की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए थे और हादसे को लेकर उनमें खासा आक्रोश था। वे बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली पर अपना रोष जता रहे थे। ग्रामीणों का कहना हैकि इस मार्गसहित अन्य सडक़ों पर विद्युत तार काफी नीचे हैं। तारों केे आसपास पेड़ और टहनिया तारों को छू रहे हैं। ऐसे में कभी भी हादसे का डर बना रहता है, लेकिन विद्युत वितरण कंपनी तारों का रखरखाव ठीक से नहीं करती। वहीं फायर ब्रिगेड भी काफी बिलंब से मौके पर पहुंची इस पर ग्रामीण अपनी नाराजी जता रहे थे। चक्काजाम व हंगामे की आशंका को देखते हुए सीएसपी विकास पांडे एवं नायब तहसीलदार केेएन ओझा भी मौके पर पहुंचे, ग्रामीणों की समस्या सुनी और विद्युत तारों को व्यवस्थित व दुरुस्त कराए जाने के लिए आश्वस्त किया।

मामले में जांच की जा रही है। अभी पीएम रिपोर्ट आना है और बयान भी होना है। इसके बाद मामले में कायमी की जाएगी। -अरुणा सिंह, टीआई, करारिया थाना