
विदिशा। अपने क्षेत्र में चल रहे जिस्म फरोशी के धंधे की शिकायतों से परेशानी एक पार्षद पति ने जिस्म फरोशी में लिप्त दो युवतियों की भरे बाजार बेल्ट से पिटाई कर दी। दरअसल क्षेत्रवासियों ने बताया कि इस घर में जिस्म फरोशी का धंधा चल रहा है। इस पर तमतमाए पार्षद ने आव देखा न ताव और घर में घुसकर दो युवक और दो महिलाओं को बाहर निकाल लिया। इसके बाद वे तीनों को पीटते हुए घर से बाहर लाए, यहां से सड़क पर फिर सभी को पुलिस के हवाले कर दिया। इस मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है।
एक युवती भागने में कामयाब हुई
लम्बे समय से मोहनगिरी में चल रहे जिस्म फरोशी के धंधे पर जब मोहल्ले वालों ने आपत्ति जताते हुए पार्षद रामवती से शिकायत की तो उनके पति भाजपा नेता संतोष पेंटर बेल्ट लेकर संबंधित घर में पहुंच गए। वहां से उन्होंने एक महिला और दो युवकों को पकड़ा, जबकि एक लड़की भाग गई। उन्हें बेल्ट से पीटते संतोष पेंटर का वीडियो वायरल हुआ है। संतोष ने बताया कि यह वीडियो तीन दिन पहले का है। मोहनगिरी में कई दिनों से एक घर में धंधा चल रहा था। पहले उस घर की मुखिया यह धंधा करवाती थी, उसकी मौत के बाद उसका लड़का धंधा कराने लगा।
बाहर से लाई जाती थी लड़कियां
पार्षद पति ने बताया यहां बाहर से महिलाएं और लड़कियां आती थीं। संतोष के मुताबिक जब परेशान होकर मोहल्ले की महिलाएं मेरे घर पर आ पहुंचीं तो मैं उस घर में पहुंचा। मोहल्ले वाले साथ थे, दरवाजा खुलवाया तो दो लड़के और एक महिला पकड़ाई, जबकि एक लड़की भागने में सफल हुई। तत्काल टीआई को फोन लगाया, लेकिन कई बार कॉल करने के बाद भी टीआई ने फोन नहीं उठाया। इस दौरान आरोपियों की भाजपा नेता संंतोष पेंटर सहित मोहल्ले वालों ने भी पिटाई की। एक युवक से महिला के पैर भी पड़वाए। बाद में ऑटो से तीनों को कोतवाली भेज दिया गया था।
Published on:
05 Jan 2018 04:08 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
